न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन ने पहली कोरोना वैक्सीन Ad5-nCOV के पेटेंट को दी मंज़ूरी

जानकारी के मुताबिक, वैक्सीन के पेटेंट के लिए 18 मार्च को ही अनुरोध किया गया था, लेकिन 11 अगस्त को इसकी मंजूरी मिली है। इस वैक्सीन को चीनी सेना और कैन्सिनो बायोलॉजिक्स कंपनी ने मिलकर तैयार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 3:09:15

चीन ने पहली कोरोना वैक्सीन Ad5-nCOV के पेटेंट को दी मंज़ूरी

रूस की कोरोना वैक्सीन को लेकर अभी चर्चा खत्म भी नहीं हुई है कि चीन ने भी वैक्सीन को लेकर एक बड़ी खबर दी है। चीनी वैक्सीन कंपनी कैनसाइनो बायलॉजिक्स कॉर्पोरेशन (CanSino Biologics Inc) को कोरोना वैक्सीन Ad5-nCOV के पेटेंट के लिए मंज़ूरी मिल गई है। ये जानकारी चीन के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने दी है। चीन की बौद्धिक संपदा नियामक संस्था ने 11 अगस्त को कैनसाइनो को वैक्सीन के पेटेंट के लिए मंज़ूरी दी है। ये पहली बार है जब चीन ने कोविड-19 के लिए किसी वैक्सीन को मंज़ूरी दी है। हालांकि इसे वैज्ञानिक उपलब्धि के बजाय व्यावसायिक उपलब्धि माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वैक्सीन के पेटेंट के लिए 18 मार्च को ही अनुरोध किया गया था, लेकिन 11 अगस्त को इसकी मंजूरी मिली है। इस वैक्सीन को चीनी सेना और कैन्सिनो बायोलॉजिक्स कंपनी ने मिलकर तैयार किया है।

फिलहाल चीन की इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल दुनिया के कई देशों में चल रहा है। चीन का कहना है कि ट्रायल के दौरान वैक्सीन की प्रभावी क्षमता का आकलन किया जाएगा। अगर यह सफल रहती है तो इसे बाजार में उतार दिया जाएगा। हालांकि खबरों की मानें तो चीन ने अपने सैनिकों को कोरोना का टीका लगाना शुरू भी कर दिया है।

वॉल्टर ऐंड एलिज़ा हॉल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल रिसर्च के प्रोफ़ेसर मार्क पेलेग्रिनी ने ‘द गार्डियन’ अख़बार से कहा, 'इस पेटेंट की वजह से कोई अब इस वैक्सीन की नक़ल नहीं कर पाएगा लेकिन क्लीनिकल ट्रायल में आगे बढ़ने के लिए पेटेंट का होना कोई अनिवार्य मापदंड नहीं है।'

पेलेग्रिनी ने ये ध्यान भी दिलाया कि इस वैक्सीन के बारे में कुछ हफ़्ते पहले मेडिकल जर्नल लैंसेट में ख़बर छपी थी। ये वही वक़्त था जब ऑक्सफ़र्ड समूह ने अपनी वैक्सीन के बारे में जानकारी प्रकाशित की थी।

दोनों वैक्सीन में कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने के लिए एडेनोवयारस (सर्दी और सामान्य संक्रमण पैदा करने वाला वायरस) का इस्तेमाल किया गया है। सऊदी अरब ने इसी महीने कहा था कि वो कैनसाइनो की वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल करने की योजना बना रहा है। वहीं, कैनसाइनो ने कहा था कि वो तीसरे चरण के ट्रायल के लिए रूस, ब्राज़ील और चिली से भी बात कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें