न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का डरावना चेहरा, मौत का आकड़ा 1500 के पार, 65,210 लोग संक्रमित

कोरोना वायरस चीन के साथ-साथ दूसरे देशों में भी कहर बरपा रहा है। चीन में कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या 1500 के पार पहुंच गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Feb 2020 1:18:11

कोरोना का डरावना चेहरा, मौत का आकड़ा 1500 के पार, 65,210 लोग संक्रमित

कोरोना वायरस चीन के साथ-साथ दूसरे देशों में भी कहर बरपा रहा है। चीन में कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या 1500 के पार पहुंच गई है वही जापान में भी इस वायरस की वजह से एक मौत हुई है। जापान के स्वास्थ्य मंत्री ने पुष्टि की है कि वहां एक 80 साल की महिला की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने वहां के स्वास्थ्य मंत्री कात्सुनोबू कातो के हवाले से बताया कि एक 80 साल की महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी मौत हो गई है। मौत के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट में पता चला कि रिपोर्ट पॉजिटिव है। वह महिला टोकियो की सीमा की रहने वाली थी। इससे पहले चीन के बाहर हांगकांग और फिलीपींस में एक-एक मौत हो चुकी है।

china,coronavirus,japan,death,world news

बता दे, कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से अब तक पूरी दुनिया में 65,210 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 64,627 लोग तो सिर्फ चीन में ही बीमार हैं। वहीं चीन के हुबेई प्रांत (Hubei Province) में ही कोरोना वायरस (Coronavirus) से सबसे ज्यादा संक्रमित लोग हैं। चीन के इस राज्य में अब तक आंकड़ों के अनुसार 51,986 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं। खबर है कि गुरुवार यानी 13 फरवरी के पूरे 24 घंटे में हुबेई प्रांत से कोविड 19 (Covid 19) से संक्रमित कुल 4823 नए मामले सामने आए। इनमें से 3095 मामलों की जांच की जा चुकी है। आपको बता दे, 12 फरवरी 2020 को एक दिन में चीन के हुबेई प्रांत में 248 मौतें हुई है। इसी राज्य की राजधानी है वुहान जहां से कोरोना वायरस फैला है।

उधर, जापान के योकोहामा तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेस क्रूज पर कोरोना के 28 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस तरह क्रूज पर कोरोना के कुल 218 मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही क्रूज पर तैनात कुछ अधिकारी भी इससे संक्रमित हो गए हैं।

बता दें कि इस क्रूज पर कुल 3711 लोग एक सप्ताह से फंसे हुए हैं। इस क्रूज पर हांगकांग से सवार हुए एक शख्स में सबसे पहले कोरोना वायरस के लक्षण सामने आए थे। क्रूज में कुल 138 भारतीय नागरिक भी मौजूद हैं। दो भारतीयों में कोरोना की जांच पॉजिटिव आई है। भारतीय एंबेसी जापान प्रशासन के साथ संपर्क में है।

china,coronavirus,japan,death,world news

दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि चीन की सरकार जितने भी आंकड़े जारी कर रही है, वुहान और हुबेई में उससे 10 से 25 गुना ज्यादा लोग बीमार हैं या मारे गए हैं। क्योंकि वुहान (Wuhan) में पिछले 24 घंटे में मरीजों की संख्या 12 गुना बढ़ गई है। इस बीच ये जानकारी भी सामने आई है कि वुहान (Wuhan) से करीब 50 लाख लोग शहर छोड़कर भाग गए हैं। ये लोग कहां गए हैं इसका किसी को पता नहीं है। लेकिन चीन के सर्च इंजन बायडू के अनुसार चीन में 20 ऐसी जगहें हैं जहां ये लोग जा सकते हैं।

उधर, कोरोना वायरस का असर बार्सिलोना में होने वाली मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2020) पर भी पड़ा है। 24 से 27 फरवरी तक होने वाले इस आयोजन को रद्द कर दिया गया है।

कोरोना वायरस के खतरे को लेकर भारत सरकार बहुत सतर्क है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर एक उच्च स्तरीय मंत्री समूह (GOM) बनाया गया है। यह समूह देश में नोवेल कोरोना वायरस के प्रबंधन के लिए उठाए जाने वाले कदमों और तैयारियों पर निगरानी रखेगा और वक्त-वक्त पर स्थिति की समीक्षा करेगा। नोवेल कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने COVID-19 का नाम दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर