न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन का नया दावा - पिछले साल ही दुनिया के कई हिस्सों में फैल चुका था कोरोना वायरस

कोरोना वायरस को लेकर चीन ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। शुक्रवार को चीन ने दावा किया कि कोरोना वायरस महामारी बीते साल ही दुनिया के कई हिस्सों में फैल चुकी थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 12:07:12

चीन का नया दावा - पिछले साल ही दुनिया के कई हिस्सों में फैल चुका था कोरोना वायरस

कोरोना वायरस को लेकर चीन ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। शुक्रवार को चीन ने दावा किया कि कोरोना वायरस महामारी बीते साल ही दुनिया के कई हिस्सों में फैल चुकी थी। चीन ने कहा कि वह पहला देश था, जिसने दुनिया को कोरोना महामारी के बारे में सूचना दी और इससे बचाव के कदम उठाए।

चीन ने इसके साथ ही उन रिपोर्ट्स और अमेरिका के उस आरोप का भी खंडन किया जिसमें कहा गया था कि कोरोना महामारी चीन के वुहान शहर के मीट मार्केट में चमगादड़ या पैंगोलिन के जरिए फैली। गौरतलब है कि चीन का वुहान शहर वह जगह थी, जहां कोरोना वायरस का पहला संभावित मामला रिपोर्ट किया गया था। इसके बाद पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैलता गया। चीन में फिलहाल कोरोना वायरस के अब तक करीब 85 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, इसके साथ ही 4,634 लोगों की मौत भी हुई है।

जानकारी छिपाने का आरोप

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग (Hua Chunying) ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि कोरोना वायरस एक तरह का नया वायरस है, इसको लेकर रिपोर्ट सामने आने के बाद ज्यादा से ज्यादा तथ्य सामने आए हैं। चीनी विदेश मंत्रालय का ये जवाब अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) पर कोरोना वायरस को लेकर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि चीन ने कोरोना संकट को बदतर बना दिया है।

फिर से चीन जाएगी WHO की टीम

चीन ने बताया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) एक टीम यहां भेजने वाला है। अगस्त में भी डब्ल्यूएचओ की दो सदस्यीय टीम ने चीन का दौरा किया था। डब्ल्यूएचओ ने चीन में कोरोना के स्रोत(उत्पत्ति) का पता लगाने के लिए जांच की थी। गौरतल है कि बीते साल दिसंबर में चीन के वुहान में कोरोना का पहला मामला सामने आया था।

आपको बता दे, दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.70 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 78 लाख 84 हजार 835 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.78 लाख के पार हो चुका है।

वहीं, भारत की बात करे तो कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 69.77 लाख हो गया है। यह आज 70 लाख के पार हो जाएगा, लेकिन राहत की बात है कि एक्टिव केस घटकर नौ लाख से कम हो गए हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि नए केस से ठीक हो रहे मरीजों का आंकड़ा लगातार ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को देश में 73 हजार 220 नए केस आए, जबकि 82 हजार 292 मरीज ठीक हो गए। यह लगातार 20वां दिन था, जब नए केस 90 हजार से नीचे रहे। इससे पहले 16 सितंबर को नए केस का आंकड़ा 97 हजार 860 के पीक तक गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत