भीलवाड़ा । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शनिवार को भीलवाड़ा जिले के बदनोर कस्बे पहुंचकर पंजाब के राज्यपाल श्री वीपी सिंह के भ्राता स्वर्गीय रघुराज सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रीमती राजे बदनोर के जलमहल में आयोजित शोक सभा में शामिल हुर्इं। उन्होंने स्वर्गीय रघुराज सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
![मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने स्व. रघुराज सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की rajasthan,chief minister vasundhara raje,tribute,raghuraj singh,bhilwara]()
सांसद श्री दुष्यंत सिंह ने भी स्वर्गीय रघुराज सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला प्रमुख श्री शक्ति सिंह हाड़ा, विधायक श्री रामलाल गुर्जर, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष श्री गोपाल खण्डेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।