जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रविवार को हाईकोर्ट परिसर स्थित ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। यह लाइब्रेरी राजस्थान की पहली ई-लाइब्रेरी है, जहां पर हाईकोर्ट के वकील कानून सम्मत पुस्तकों का निःशुल्क अध्ययन कर सकेंगे।
![मुख्यमंत्री ने किया हाईकोर्ट परिसर स्थित ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन rajasthan,vasundhara raje,e library,high court]()
श्रीमती राजे ने कम्प्यूटर के माध्यम से ई-लाइब्रेरी की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर के सदस्यों की जानकारी से संबंधित डायरेक्ट्री का विमोचन भी किया।
![मुख्यमंत्री ने किया हाईकोर्ट परिसर स्थित ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन rajasthan,vasundhara raje,e library,high court]()
इस अवसर पर राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री प्रदीप नन्द्राजोग, न्यायाधीश श्री कल्पेश एस. झावेरी एवं हाईकोर्ट के अन्य गणमान्य न्यायाधीश, सांसद श्री रामचरण बोहरा तथा बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा, सचिव श्री सतीश कुमार खांडल सहित हाईकोर्ट के अधिवक्ता मौजूद थे।