न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रवासी राजस्थानियो के रंगारंग कार्यक्रम ने महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेन्द्र फडनवीस का मनमोहा

महाराष्ट्र केे मुख्य मंत्री श्री देवेन्द्र फडनवीस मुम्बई में राजस्थानी समुदाय द्वारा अपने भव्य नागरिक अभिनन्दन से अभीभूत होते हुये कहा कि मुझे मुम्बई में राजस्थान की छवि नजर आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Mar 2018 2:29:40

प्रवासी राजस्थानियो के रंगारंग कार्यक्रम ने महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेन्द्र फडनवीस का मनमोहा

महाराष्ट्र केे मुख्य मंत्री श्री देवेन्द्र फडनवीस मुम्बई में राजस्थानी समुदाय द्वारा अपने भव्य नागरिक अभिनन्दन से अभीभूत होते हुये कहा कि मुझे मुम्बई में राजस्थान की छवि नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि मै प्रवासी राजस्थानियो के इस कार्यक्रम की भव्यता, अपनायत एवं विराट उपस्थिति से आज खुश हूं।

श्री फडनवीस शुक्रवार रात्रि को मुम्बई के भाईन्दर(पू.) उप नगर के श्री बालासाहेब मैदान में स्थानीय ‘‘जालोर-सिरोही विकास परिषद‘‘ द्वारा आयोजित प्रवासी ‘‘महासम्मेलन एवं नागरिक अभिनन्दन‘‘ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के एक साथ मिल कर सामाजिक समरसता के साथ जीवनयापन करना प्रवासी राजस्थानियो की पहचान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी होली के रंग में रंग कर रंगीले हो स्थानीय समुदाय के साथ अपने ‘‘पे्रम‘‘ द्वारा अनूठा भाईचारा कायम कर लेते है। ऎसे जीवन चरित्र की आज देश भर में अत्यन्त आवयकता है।

मुख्य मंत्री कहा कि प्रवासी राजस्थानियो में प्रेम की भावना प्रगाढ है जो कि हम पर कर्ज है। इसे मै फर्ज के रूप में अदा करते आपके प्रेम की निरन्तर प्राप्ति करते रहने की अभिलाषा रखता हूं। उन्होने जालोर-सिरोही विकास परिषद द्वारा महाराष्ट्र एवं राजस्थान में किए जा रहे शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, गौसेवा जैसे जनसेवी कार्यो की सराहना की। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियो के कल्याणार्थ भाईन्दर में भवन निर्माण के लिए रियायती दर पर भूखण्ड के स्थान की तलाश का जिम्मा स्थनीय विधायक को सौंपा।

chief minister maharashtra,devendra fadnavis,rajasthan

राजस्थानी महासम्मेलन की अध्यक्षता करते मीरा-भाईन्दर क्षेत्र के विधायक श्री नरेन्द्र मेहता ने कहा कि भाईन्दर रूपी ‘‘मिनी राजस्थान‘‘ की भूमि पर वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की विराट प्रतिमा स्थापना के प्रयास तेजी से जारी है। आगामी प्रताप जयन्ती के अवसर पर यह सपना पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर मीरा-भाईन्दर महानगरपालिका की महापौर श्रीमती डिम्पल मेहता तथा मुम्बई व राजस्थान (जालोर-सिरोही) के अनेक जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

प्रारम्भ में जालोर-सिरोही विकास परिषद के अध्यक्ष श्री गोविन्द पुरोहित ने स्वागत किया। उन्होने सिरोही के पामेरा श्रीकृष्ण गौशाला के लिए 21 लाख रू. की राशि देने की घोषण भी की। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष श्री रतनसिंह तुर्रा ने भी सम्बोधित किया। प्रारम्भ में अतिथियो का साफा, पुष्प गुच्छ एवं शाल से सम्मान किया गया। मुम्बई के राजस्थानी एकता मण्डल, राजस्थान मेवाड प्रवासी संघ, राजस्थान 36 कौम एकता मण्डल, पाली जिला प्रवासी संघ द्वारा भरपूर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर मनभावन राजस्थानी गीत-संगीत प्रस्तुत किए गए। इसमें श्री देवीलाल राजपुरोहित ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद आचार्य ने किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत