न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छग : पुलिस मुठभेड़ में 11 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में बंदूकें, गोला बारूद बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को पुलिस ने एक नक्सली ठिकाने पर दबिश देकर 11 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Apr 2018 2:57:09

छग : पुलिस मुठभेड़ में 11 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में बंदूकें, गोला बारूद बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को पुलिस ने एक नक्सली ठिकाने पर दबिश देकर 11 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में से दो के शव बरामद किए गए हैं। मौके से 11 बंदूकें, गोला बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा और डीआईजी पी सुंदरराज ने कहा कि सूचना के आधार पर बुरकापाल क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों के ठिकाने पर पुलिस ने धावा बोला। इसके बाद फौरन अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया जिसमें डीआरजी और डीएफ का संयुक्त बल शामिल था।

पुलिस के मुताबिक, योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी की गई। पुलिस की मौजूदगी भांपते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई और करीब दो घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी चलती रही। आखिरकार, नक्सली गिरोह में शामिल लोग वहां से भाग खड़े हुए। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की तलाशी के दौरान एक पुरुष और एक महिला नक्सली के शव बरामद किए गए, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। मौके से बरामद 11 बंदूकों और मुठभेड़ स्थल पर मौजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्य, खून के धब्बे और घसीटे जाने के चिन्हों से यह प्रतीत होता है कि मुठभेड़ में कम से कम 11 नक्सली मारे गए।

नक्सली बाकी साथियों के शव अपने साथ ले जाने में सफल रहे। अधिकारियों ने बताया कि 11 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि उनके हथियारों से होती है, क्योंकि नक्सली कभी हथियार छोड़कर नहीं भागते। मौके से 11 बंदूकों का मिलना यह प्रमाणित करता है कि 11 लोग मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पोस्टर, नक्सली साहित्य, दवाइयां, गोला-बारूद, डेटोनेटर, बिजली के तार, बैटरी और भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।

बता दें कि इससे पहले बीजपुर में सुरक्षाबलों ने 8 से ज्‍यादा नक्‍सली मार गिराए थे। वहीं, महाराष्‍ट्र में कुछ दिनों पहले 42 से ज्‍यादा नक्‍सली मार गिराए थे। गढ़चिरौली की घटना के बाद नारायणपुर में 60 से ज्‍यादा नक्‍सलियों ने आत्‍मसमर्पण किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता