न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ: दो और जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ के बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। यहां बर्ड फ्लू से तीन पक्षियों की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Jan 2021 3:08:26

छत्तीसगढ: दो और जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ के बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। यहां बर्ड फ्लू से तीन पक्षियों की मौत हो गई है। राज्य के पशु चिकित्सा सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में अलग-स्थानों पर एक कौआ और एक कबूतर मृत पाए गए थे। वहीं, दंतेवाड़ा के बचेली कस्बे में एक कौआ मृत पाया गया था, जिनके नमूने 14 जनवरी को भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) में भेजा गया था।

अधिकारी ने बताया, 'रविवार को इन सभी तीन नमूनों में H5N8 एवियन इंफ्लुएंजा वायरस की पुष्टि हुई।' अधिकारी ने बताया कि हालांकि अब तक इन दो जिलो में पोल्ट्री पक्षियों में संक्रमण की खबरें नहीं आई हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित मामलों के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है और केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

नमूनों में एवियन इंफ्लुएंजा की पुष्टि हुई थी

बस्तर जिले में पशु चिकित्सा सेवा की संयुक्त निदेशक लक्ष्मी अजगले ने बताया कि जैविक-सुरक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार जगदलपुर में जिन दो स्थानों पर पक्षी मरे हुए पाए गए, वहां एक किलोमीटर के दायरे को ‘संक्रमित क्षेत्र’ घोषित कर दिया गया है। त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने जरूरी कदमों को उठाना शुरू किया है। ऐसा ही कदम दंतेवाड़ा के बचेली कस्बे में भी उठाया गया है। पिछले सप्ताह बालोद जिले के एक पोल्ट्री फार्म में कुछ मरे मुर्गों के नमूनों में एवियन इंफ्लुएंजा की पुष्टि हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत