न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छतरपुर : चिकित्सा महाविद्यालय के लिए होगा जनांदोलन, 21 सदस्यीय समिति का हुआ गठन

चिकित्सा महाविद्यालय के लिए शहर के लोगों ने मंगलवार को बैठक कर जनांदोलन करने का फैसला लिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Feb 2018 7:36:14

छतरपुर : चिकित्सा महाविद्यालय के लिए होगा जनांदोलन, 21 सदस्यीय समिति का हुआ गठन

केंद्र सरकार द्वारा तीन संसदीय क्षेत्रों के बीच एक चिकित्सा महाविद्यालय खोलने की योजना और उसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा छतरपुर में चिकित्सा महाविद्यालय खोलने की पैरवी किए जाने के बाद यहां के लोगों में एक बार फिर उम्मीद जाग गई है। चिकित्सा महाविद्यालय के लिए शहर के लोगों ने मंगलवार को बैठक कर जनांदोलन करने का फैसला लिया गया। समाजसेवी हरि अग्रवाल ने एक विज्ञप्ति के जरिए बताया है कि मंगलवार को मेडिकल कलेज संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। इस बैठक में शहर के हर वर्ग की हिस्सेदारी रही और सभी ने आंदोलन को समर्थन का वादा किया।

बैठक में आंदोलन के संचालन के लिए 21 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। साथ ही क्रमिक अनशन के साथ शहर में जनांदोलन को लोगों का समर्थन लेकर बड़े स्तर पर शुरू करने का निर्णय लिया गया।

यहां बताना लाजिमी होगा कि, टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने छतरपुर की स्थिति को देखते हुए यहां चिकित्सा महाविद्यालय खोलने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि टीकमगढ़, खजुराहो और सतना संसदीय सीटों के बीच छतरपुर की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि, यहां चिकित्सा महाविद्यालय खोला जा सकता है।

बैठक में सुरेशबाबू खरे ने सुझाव दिया कि मानव श्रृंखला बनाई जाए। श्रवण गौरव ने कहा कि नए सिरे से मोर्चा का गठन कर जनांदोलन खड़ा हो। श्याम किशोर अग्रवाल ने कहा कि बीच में जो आंदोलन कुछ समय के लिए रोका था उसे अब फिर से उसी गति से आगे बढ़ाने का समय आ गया है। हमें सरकारों और राजनेताओं के भरोसे नहीं बैठना है, बल्कि राजनैतिक चालों से सावधान होकर जनता को साथ लेकर अपना हक मांगना है।

इस बैठक में अंकुर यादव, अशोक नायडू, बद्री अग्रवाल ,आनंद शुक्ला मो़ करीम ने सुझाव दिए। समिति की अगली बैठक 18 फरवरी को होगी। इस बैठक में सभी समाजों और हर वर्ग व संगठन के लोगों को बुलाया गया है। बैठक में आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता