न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR vs CSK : धोनी ने फिर किया निराश, राइडर्स ने पाई सुपर किंग्स पर जीत, पॉइंट्स टेबल में पहुंची तीसरे स्थान पर

केकेआर की यह 5 मैचों में तीसरी जीत है और वह पॉइंट टेबल में मुंबई और दिल्ली के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 10:11:55

KKR vs CSK : धोनी ने फिर किया निराश, राइडर्स ने पाई सुपर किंग्स पर जीत, पॉइंट्स टेबल में पहुंची तीसरे स्थान पर

बीते दिन आईपीएल के 13वें सीजन का 21वां मैच मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुआ था जिसमें कोलकाता ने जीत दर्ज की। मैच में कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए थे। चेन्नई की टीम 5 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। केकेआर की यह 5 मैचों में तीसरी जीत है और वह पॉइंट टेबल में मुंबई और दिल्ली के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। केकेआर के ओपनर राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

चेन्नई की सीजन में चौथी हार

सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की यह चौथी हार है। सीएसके ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे सिर्फ 2 में ही जीत मिली है। इस हार के साथ चेन्नई पॉइंट्स टेबल में 4 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर है।

वॉटसन के विकेट से मैच पलटा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत शानदार रही थी। शेन वॉटसन (50) ने फाफ डु प्लेसिस (17) के साथ 30 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इसके बाद अंबाती रायडू (30) के साथ 69 रन की साझेदारी की। चेन्नई ने 2 विकेट गंवाकर 13 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए थे। तभी वॉटसन को सुनील नरेन ने एलबीडब्ल्यू कर मैच पलट दिया। यहां से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (11) समेत चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज पारी को नहीं संभाल सका।

धोनी ने फिर किया निराश, वरुण की गेंद पर बोल्ड

टूर्नामेंट की शुरुआत से ही पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से चौके-छक्के की बरसात की उम्मीद लगाने वाले फैन्स को एक बार फिर निराश होना पड़ा। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने अपनी लहराती गेंद पर धोनी को बोल्ड कर दिया। यहां से केकेआर को वापसी हो गई। सैम करन (17) को आंद्रे रसल ने चलता किया। यही नहीं, रसेल ने पारी के 18वें ओवर में सिर्फ 3 रन देते हुए CSK पर दबाव बना दिया।

आखिरी 12 गेंदों में चाहिए थे 36 रन

आखिरी के दो ओवरों में सीएसके को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। मैदान पर रविंद्र जडेजा और केदार जाधव थे। 19वां ओवर करने आए सुनील नरेन ने अच्छी गेंदबाजी की और सिर्फ 10 रन ही बनाने दिए। इसके बाद आंद्रे रसल आखिरी ओवर करने आए। इस ओवर में जडेजा ने दो चौके और एक सिक्स जरूर लगाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। केकेआर के लिए शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी, सुनील नरेन और आंद्रे रसल ने एक-एक विकेट झटका।

कोलकाता की टीम 168 रन पर सिमटी

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए केकेआर 168 रन ही बना सकी। कोलकाता के ओपनर ओपनर राहुल त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की पारी खेली। राहुल ने 51 बॉल पर 8 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, चेन्नई के ड्वेन ब्रावो ने 3 जबकि कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर और सैम करन ने 2-2 विकेट लिए।

केकेआर की पारी का रोमांच

इससे पहले सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (81) के शानदार अर्धशतक के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स ने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 167 रन पर समेट दिया। त्रिपाठी ने 51 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 81 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिला। उनके अलावा नाइट राइडर्स का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। सुपर किंग्स की ओर से बर्थडे बॉय ड्वेन ब्रावो ने 37 रन देकर तीन जबकि कर्ण शर्मा ने 25, सैम करन ने 26 और शार्दुल ठाकुर ने 28 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। नाइट राइडर्स की टीम अंतिम 10 ओवर में 74 रन ही जोड़ सकी।

राहुल त्रिपाठी के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला

केकेआर के ओपनर राहुल त्रिपाठी के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। सुनील नरेन और पैट कमिंस ने 17-17 रन की पारी खेली। कप्तान दिनेश कार्तिक 12, नीतीश राणा 9, इयोन मोर्गन 7 और आंद्रे रसेल 2 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता की टीम 168 रन पर ऑलआउट हो गई।

पावरप्ले में केकेआर ने 52 रन बनाए

कोलकाता के लिए सुनील नरेन की जगह राहुल त्रिपाठी ने शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत की। दोनों ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई और 37 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। शार्दुल ठाकुर ने शुभमन गिल (11) को धोनी के हाथों कैच कराकर चेन्नई को पहली सफलता दिलाई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका