न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेन्नई: 11 साल की बच्ची से रेप करने वालों 18 आरोपियों को वकीलों ने पीटा, कहा- कोई नहीं करेगा इनकी पैरवी, वीडियो

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 11 साल की बच्ची के साथ 7 महीने तक 22 लोगों ने बलात्कार किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jul 2018 8:00:39

चेन्नई: 11 साल की बच्ची से रेप करने वालों 18 आरोपियों को वकीलों ने पीटा, कहा- कोई नहीं करेगा इनकी पैरवी, वीडियो

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 11 साल की बच्ची के साथ 7 महीने तक 22 लोगों ने बलात्कार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये आरोपी पीड़िता को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अपनी हवस का शिकार बनाते थे। इतना ही नहीं बेहोशी की हालत में बच्ची का बलात्कार करते समय उसका वीडियो भी बनाते थे। इन 22 आरोपियों में सिक्योरिटी गार्ड, लिफ्टमैन और प्लंबर शामिल है। 11 वर्षीय लड़की के कथित तौर पर यौन शोषण के संबंध में गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों से मंगलवार को अदालत के परिसर में वकीलों के एक समूह ने मारपीट की। इस बीच, मद्रास उच्च न्यायालय वकील संघ (एमएचएए) के अध्यक्ष जी मोहनकृष्णन ने बताया कि संघ ने कथित अपराध की प्रकृति पर विचार करते हुए मामले में आरोपियों की ओर से पैरवी ना करने का फैसला किया है।

इस घटना का समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें चेन्नई स्थित महिला अदालत में 11 साल की बच्ची से रेप के 18 आरोपियों की वकील जमकर पिटाई करते हुए देखें जा रहे हैं। गौरतलब है कि एक अपार्टमेंट में लड़की से बार-बार कई व्यक्तियों द्वारा यौन शोषण करने की घटना को लेकर काफी जन आक्रोश है। आरोपी जब महिला अदालत की सीढ़ियों से नीचे आ रहे थे तो वकीलों का गुस्साया समूह उन पर झपट पड़ा। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अदालत परिसर में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल आरोपियों को हमले से बचा नहीं पाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह यह घटना चेन्नई के पुरासवल्कम अपार्टमेंट की है। पुलिस ने इस संबंध में 18 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और घटना में शामिल बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी बच्ची को ब्लैकमेल करते थे। इसी वजह से वह इतने लंबे समय से चुप रही। वह बच्ची की वीडियो को रिलीज करने और उसे हिंसक धमकियां दिया करते थे।

बच्ची के साथ यह दरिंदगी लगातार हो रही थी। इसी बीच शनिवार को दिल्ली से आई अपनी बहन को उसने घटना के बारे में बताया कि वह किस मानसिक और शारीरिक आघात से गुजर रही है। बहन ने इसके बारे में बच्ची के माता-पिता को बताया। जिन्होंने अयानवारम ऑल वुमेन पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

बच्ची ने पुलिस को बताया, '66 साल के रवि कुमार, पेशे से लिफ्टमैन ने सबसे पहले उसका यौन शोषण किया था। 300 फ्लैट वाले इस अपार्टमेंट के ज्यादातर फ्लैट खाली पड़े हैं। बच्ची ने बताया कि तीन दिन बाद रवि शराब पीए हुए दो लोगों को लेकर आया जिन्होंने उसके साथ बलात्कार किया और इसकी वीडियो बनाई। इसके बाद लगातार दूसरे लोग यौन शोषण में जुड़ते गए।'

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जैसे ही बच्ची स्कूल से घर आती थी। वैसे ही रवि बच्ची को लेकर चला जाता था और फिर बेसमेंट, पब्लिक वाशरुम, छत और जिम में वह और उसके साथी बच्ची का शोषण करते थे।' बहुत से फ्लैट खाली पड़े हैं इसलिए आरोपियों को अपराध करने के बाद छुपने में आसानी होती थी। सभी आरोपी फोकस नाम की सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी हैं।

पुलिस ने बताया, 'लड़की के पिता काम के सिलसिले में पूरे दिन घर से दूर रहते थे। पीड़िता की मां गृहिणी है वह अपनी बेटी के लंबे समय तक गायब रहने को लेकर चिंता में रहती थी कि वह अपार्टमेंट के अपने दोस्तों के साथ खेल रही है।' बच्ची के माता-पिता उसे किलपौक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल इलाज के लिए लेकर गए। बच्ची का परीक्षण करने के बाद डॉक्टर्स ने कहा कि बहुत सारे आदमियों ने उसका बलात्कार किया है। पुलिस ने 18 संदिग्धों को पॉक्सो कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया है। महिला कोर्ट में बच्ची के बयान दर्ज करवाएं गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत