न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले थे सिर्फ 2 का हिस्सा अब मोदी सरकार की 4 और कैबिनेट कमेटियों में शामिल हुए राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) का नाम मोदी सरकार (Modi Govt) द्वारा गठित 8 कैबिनेट कमेटियों में से 4 और कैबिनेट कमेटियों में जोड़ा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Jun 2019 7:57:51

पहले थे सिर्फ 2 का हिस्सा अब मोदी सरकार की 4 और कैबिनेट कमेटियों में शामिल हुए राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) का नाम मोदी सरकार (Modi Govt) द्वारा गठित 8 कैबिनेट कमेटियों में से 4 और कैबिनेट कमेटियों में जोड़ा गया है। इनमें संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी, राजनीतिक मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमेटी, निवेश से जुड़ी कैबिनेट कमेटी, रोजगार और कैशल विकास से जुड़ी कैबिनेट कमेटी शामिल हैं।

बता दें कि इन कमेटियों में पहले राजनाथ सिंह सिर्फ 2 का हिस्सा थे। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आठों कमेटियों में शामिल हैं। पीएम मोदी (PM Modi) 8 में से 6 कमेटियों में शामिल हैं वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 6 कमेटियों में जगह दी गई है। इसके अलावा रेल मंत्री पीयूष गोयल 5 कमेटियों में हैं।

संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी और राजनीतिक मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमेटी में राजनाथ सिंह का नाम ना होने से राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। सियासी तौर पर अहम इस राजनीतिक मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमेटी में में अबतक रक्षा मंत्री समेत CCS के सभी सदस्यों को जगह मिलती रही है। मोदी सरकार पार्ट - 1 में चाहे अरुण जेटली (Arun Jaitley) हों, मनोहर पार्रिकर हों या फिर निर्मला सीतारमण, उस समय के सभी रक्षा मंत्रियों को इसमें जगह मिलती रही है। राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) का नाम इस कमेटी में ना होने से जानकार हैरान थे लेकिन अब मोदी सरकार ने रक्षामंत्री को इस अहम कैबिनेट कमेटी में शामिल कर लिया है।

बता दें कि देश में कमजोर पड़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। भारत सरकार ने 8 कैबिनेट कमेटियों का दोबारा गठन किया है। इन कमेटियों में अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट, कैबिनेट कमेटी ऑन अकोमडेशन, कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी, कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ, कैबिनेट कमेटी ऑन इम्पलॉयमेंट एण्ड स्किल डेवलेपमेंट शामिल हैं।

rajnath singh,cabinet,pm narendra modi,cabinet panel,news,news in hindi

यहां जानें किस कमेटी में किसे मिली जगह

अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट मेंबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह।

कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी

कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर हैं।

कैबिनेट कमेटी ऑन अकोमडेशन

गृह मंत्री अमित शाह, रोड ट्रांसपोर्ट हाईवे मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल के पास रहेगा। इसके अलावा इस कमेटी में विशेष तौर पर जितेंद्र सिंह और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भी शामिल किया गया है।

कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, डीवी सदानंद गौड़, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, रवि शंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, डॉ एस जयशंकर, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान हैं।

कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट अफेयर्स

इस कमेटी में अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, थावर चंद गहलोत, प्रकाश जावड़ेकर और प्रहलाद जोशी को जगह दिया गया है। कमेटी में विशेष तौर पर अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन को भी शामिल किया गया है।

कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स

कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, डॉ हर्षवर्धन, पीयूष गोयल, अरविंद सावंत और प्रहलाद जोशी को शामिल किया गया है।

कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ

कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ में पीएम मोदी के अलावा जिन मंत्रियों को जगह दी गई है उनमें अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल शामिल हैं।

कैबिनेट कमेटी ऑन इम्पलॉयमेंट एण्ड स्किल डेवलेपमेंट

पीएम मोदी की हत्वकांक्षी योजना और रोजगार दिलाने के लिए बनाई गई कमेटी में कैबिनेट कमेटी ऑन इम्पलॉयमेंट एण्ड स्किल डेवलेपमेंट में प्रधानमंत्री के अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल, रमेश पोखरियाल, धर्मेंद्र प्रधान, महेंद्र नाथ पांडे, संतोष कुमार गंगवार और हरदीप सिंह पुरी हैं। इसमें खास तौर पर नितिन गडकरी, हरसिमरत कौर बादल, स्मृति ईरानी और प्रहलाद सिंह पटेल को शामिल किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत