न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ : SIT के सामने अक्षय कुमार की पेशी आज, बादल-राम रहीम के बीच मीटिंग करवाने का है आरोप

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान और उसके बाद हुई हिंसा के मामले में बुधवार को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के सामने पेश होंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Nov 2018 9:05:36

चंडीगढ़ : SIT के सामने अक्षय कुमार की पेशी आज, बादल-राम रहीम के बीच मीटिंग करवाने का है आरोप

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान और उसके बाद हुई हिंसा के मामले में बुधवार को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के सामने पेश होंगे। ये एसआइटी पंजाब सरकार ने बनाई है। अक्षय कुमार के अलावा पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को भी इसी मामले में SIT ने बुलाया था। अक्षय कुमार पर आरोप है कि अक्षय ने डेरा सच्चा सौदा के चीफ़ गुरमीत राम रहीम की सुखबीर बादल से मीटिंग करवाई थी। हालांकि सुखबीर सिंह बादल और अक्षय कुमार दोनों ही इन आरोपों से लगातार इंकार कर रहे हैं। इस मामले को लेकर अक्षय ने SIT को मेल पर भी अपनी सफाई भेजी थी लेकिन SIT अक्षय की सफाई से संतुष्ट नहीं है।

एसआईटी प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल से चंडीगढ़ में पहले ही पूछताछ कर चुकी है। अक्षय कुमार ने भी एसआईटी को आग्रह किया था कि उनसे पूछताछ का स्थल अमृतसर से बदलकर चंडीगढ़ कर दिया जाए। इस आग्रह पर विचार करने के बाद एसआईटी प्रमुख ने अक्षय को भी चंडीगढ़ पहुंचने को कह दिया है।

क्या था पूरा मामला?

तीन साल पहले पंजाब में श्री गुरुग्रंथ साहिब और अन्‍य धार्मिक ग्रंथों का अपमान हुआ था, जिसके बाद वहां हिंसा भड़क गई थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान बहि‍बल कलां में पुलिस फायरिंग में कई लोगों की मौत हो गई थी। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने इन घटनाओं और फायरिंग मामलों की जांच के लिए जस्टिस रणजीत सिंह आयोग का गठन किया था। आयोग ने कई बड़े नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

कौन है गुरमीत राम रहीम सिंह

गुरमीत राम रहीम सिंह ब्लात्कार का आरोपी है जिसे दो मामलों में दोषी पाया गया है और उसे 20 साल की सजा सुनाई गई है। इस समय वो जेल में बंद है। 25 अगस्त 2017 को जब सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को बलात्कार का दोषी करार दिया था तब अचानक पंचकूला और सिरसा समेत हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में भयानक हिंसा फैल गई थी। पथराव और आगजनी की कई घटनाएं हुईं थीं। उस दौरान राम रहीम कुछ वक्त के लिए फरार भी रहा था।

अक्षय पर क्या है आरोप?

उस समय डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा था। अक्षय कुमार पर आरोप है कि उन्होंने राम रहीम सिंह को माफी दिलवाने के लिए मीडिएटर का काम किया था। इस पर चर्चा करने के लिए अक्षय कुमार ने अपने घर पर सुखबीर बादल और कुछ लोगों के साथ बैठक की थी। अकाली दल और डेरामुखी के बीच इस मामले में 100 करोड़ रुपये की डील मुंबई में अक्षय कुमार ने कराई थी।

अक्षय कुमार ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा था कि वे कभी भी गुरमीत राम रहीम से नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा था, ''मैं जिंदगी में कभी भी, कहीं भी गुरमीत राम रहीम से नहीं मिला हूं। मुझे सोशल मीडिया से ही पता चला कि राम रहीम मुंबई के जुहू में मेरे ही इलाके में कहीं रहता था लेकिन हम दोनों एक-दूसरे से कभी नहीं मिले हैं। इतने साल में मैंने पूरी तरह से समर्पण के साथ पंजाब की संस्कृति, समृद्ध इतिहास और सिख परंपरा को बढ़ावा देने वाली फिल्में की हैं जैसे - ‘सिंह इज किंग’ और ‘केसरी’। मुझे पंजाबी होने पर गर्व है और सिख आस्था के प्रति मेरे मन में बेहद सम्मान है।''

इस बीच, शनिवार को एसआईटी के समक्ष पूछताछ के दौरान सुखबीर बादल ने भी कहा कि वे अक्षय कुमार से एक खेल समारोह में मिले थे और उसके अलावा पंजाब से बाहर उनकी कभी अक्षय कुमार से मुलाकात नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी