Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घट सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, कच्चा तेल 71 डॉलर प्रति बैरल के पार

पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने जहां आम लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है वहीं अब सरकार बढ़ती कीमतों से परेशान होने लगी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Apr 2018 5:27:10

घट सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, कच्चा तेल 71 डॉलर प्रति बैरल के पार

पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने जहां आम लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है वहीं अब सरकार बढ़ती कीमतों से परेशान होने लगी है। सरकार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें आने वाले चुनावों में अपने लिए बड़ा खतरा लगने लगा है। केंद्र सरकार ने तेल मार्केटिंग कंपनियों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर खुद वहन करने के लिए कहा है। पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती को लेकर सरकार ने कुछ नहीं कहा है।

माना जा रहा है कि सरकार की अपील का असर होगा और पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लग सकता है। बढ़ती कीमतों पर लग सकता है ब्रेक बढ़ती कीमतों पर लग सकता है ब्रेक मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों से परेशान सरकार ने इसपर काबू पाने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से कीमतें घटाने की अपील की है।

सरकार ने तेल कंपनियों से 1 रुपए प्रति लीटर तक का बोझ उठाने को कहा है। अगर तेल कंपनियों ने सरकार की बात मान ली को आने वाले कुछ दिनों में आपको बढ़ती कीमतों से राहत मिल सकती है। बढ़ती कीमत को लेकर उठाए ये कदम बढ़ती कीमत को लेकर उठाए ये कदम सरकार और तेल कंपनियों के बीच लगातार बातचीत जारी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में में आी तेजी की वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में आया उबाल है।

ब्रेंट क्रूड करीब 4 परसेंट चढ़कर 71 डॉलर के पार निकलने में कामयाब रहा। दरअसल अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर घटने से क्रूड के भाव चढ़े हैं। साथ ही अमेरिका के सीरिया पर बड़ी सैन्य कार्रवाई की अटकलों ने भी क्रूड में आग लगाई है। वहीं सऊदी अरब क्रूड के दाम 80 डॉलर तक चाहता है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी गिरकर 70.9 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

सरकार द्वारा तेल कंपनियों पर कीमतों के एक रुपए के बोझ उठाने की अपील के साथ ही तेल कंपनियों के शेयर्स में गिरावट आई। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों 6 फीसदी तक नीचे गिर गए। एचपीसीएल के शेयर में 6.72 फीसदी, आईओसी के शेयर में 6.33 फीसदी और बीपीसीएल के शेयर में 5.61 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि पेट्रेल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में पेट्रोल 73.98 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 81.83 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर लोगों को मिल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology