न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान का असली चेहरा, 7 दिनों में 60 बार तोड़ा सीजफायर

प्रधानमंत्री इमरान खान (PM Imran Khan) वायुसेना के विंग कमांडर पायलट अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan) को भारत भेजकर भले ही शांति की बात कर रहे हों लेकिन उनका असली चेहरा सीमा पर दिख रहा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Mar 2019 9:53:55

पाकिस्तान का असली चेहरा, 7 दिनों में 60 बार तोड़ा सीजफायर

प्रधानमंत्री इमरान खान (PM Imran Khan) वायुसेना के विंग कमांडर पायलट अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan) को भारत भेजकर भले ही शांति की बात कर रहे हों लेकिन उनका असली चेहरा सीमा पर दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर (Jammy-Kashmir) के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर देर रात पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारी गोलीबारी की। जिसमे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गये। पुंछ में पिछले दो दिनों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि गोलाबारी में रूबाना कौसर (24), उनका बेटा फजान (5) और नौ महीने की बेटी शबनम की मौत हो गई। रूबाना का पति मोहम्मद यूनिस घायल हो गया। इससे पहले, पुंछ जिले के मनकोट इलाके में पाकिस्तानी बलों की गोलीबारी में नसीम अख्तर नाम की महिला घायल हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार के गोले और भारी गन से आम नागरिकों के इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय बलों ने इसका करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पुंछ जिले के सलोत्री में भारी गोलाबारी में, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। इलाके के कई घरों में गोले आकर गिरे।

बता दे, पाकिस्तानी सेना ने पिछले एक सप्ताह में 60 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में पुंछ, राजौरी, जम्मू और बारामुला जिलों में 70 असैन्य और सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया।

सलोत्री और मनकोट के अलावा पुंछ जिले के कृष्णाघाटी और बालाकोट इलाकों में भी गोलाबारी हुई। यह लगातार आठवां दिन है जब पाकिस्तानी बलों ने राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास छह सेक्टरों में आम नागरिकों के इलाकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर की गई पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और एक जवान घायल हो गया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था।

मौजूदा स्थिति के मद्देनजर अधिकारियों ने राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले शैक्षिक संस्थानों को अस्थायी तौर पर बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने सीमा पर रहने वाले सभी निवासियों से अपने घरों के भीतर रहने के लिए कहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत