न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Air Strike के बाद बौखलाया पाक, गांवों को ढाल बनाकर दाग रहा है मोर्टार और मिसाइल, भारतीय सेना के 10 जवान घायल, जवाबी कार्रवाई में 5 चौकियां ध्वस्त

पाकिस्तान एलओसी पर 12 से 15 जगहों पर हैवी कार्बाइन हथियार से फायरिंग कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Feb 2019 7:17:42

Air Strike के बाद बौखलाया पाक, गांवों को ढाल बनाकर दाग रहा है मोर्टार और मिसाइल, भारतीय सेना के 10 जवान घायल, जवाबी कार्रवाई में 5 चौकियां ध्वस्त

जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों पर पाकिस्‍तान (Pakistan) समर्थित जैश-ए-मोहम्‍मद (Jaish-e-Mohammed) द्वारा किए गए आतंकी हमले से नाराज भारत ने 26 फरवरी को सुबह तड़के आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना ने सुबह साढ़े 3 बजे 12 मिराज 2000 भारतीय लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर आतंकवादी कैंपों पर निशाना बनाया। इसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है बताया जा रहा है कि इस हमले में 350 से ज्यादा आंतकियों को जानें गई हैं। इससे तिलमिलाए पाकिस्तान ने मंगलवार शाम से ही एलओसी पर जबरदस्त फायरिंग शुरू कर दी है। पाकिस्तान एलओसी पर 12 से 15 जगहों पर हैवी कार्बाइन हथियार से फायरिंग कर रहा है। वही पाकिस्तानी गोलाबारी का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित पाकिस्तान की पांच चौकियां ध्वस्त कर दी। इस कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक ‘हताहत' हुए हैं। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। रक्षा पीआरओ ने कहा, ‘भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और हमारी लक्षित गोलीबारी में पांच चौकियों को गंभीर नुकसान पहुंचा और (राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्र में) पाकिस्तानी सेना के कई जवान हताहत हुए।' पाकिस्तानी सैनिकों को ग्रामीणों को मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल करते हुए और आम नागरिकों के घरों से मोर्टार और मिसाइलें दागते हुए भी देखा गया। हालांकि भारतीय सेना ग्रामीण इलाकों से दूर पाक सेना को निशाना बना रही है। इस गोलाबारी में भारतीय सेना के भी 10 जवाब घायल हुए हैं। हालांकि कोई भी जवान गंभीर रूप से जख्मी नहीं है। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

बता दे, पाकिस्तान के बालकोट पर मंगलवार सुबह 3:30 बजे एयर स्ट्राइक के बाद शाम को पाकिस्तान ने LoC पर जबरदस्त फायरिंग शुरू कर दी है। आर्मी के सूत्रों के मुताबिक, 26 फरवरी की शाम से पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में LoC पर 50 जगहों पर बमबारी की थी। यूं तो पिछले तीन दिनों से लगातार पाकिस्तानी सेना बॉर्डर पर गोलीबारी कर रही है लेकिन मंगलवार शाम यह काफी बढ़ गई थी। भारतीय सेना का कहना है कि वह इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। भारतीय वायुसेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वायुसेना के विमानों ने बीती रात नियंत्रण रेखा के पार जैश के आतंकी कैंप पर करीब 1000 किलोग्राम के बम बरसाए। बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

विदेश सचिव विजय के.गोखले ने मीडिया से कहा, 'आज(मंगलवार) तड़के खुफिया अभियान में बालाकोट में जेईएम के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर भारत ने हवाई हमला किया। इस अभियान में जैश के बड़ी संख्या में आतंकवादियों, प्रशिक्षकों, वरिष्ठ कमांडरों व जिहादियों के समूह को मार गिराया गया। इन्हें फिदायीन हमले के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था।'

बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

आपको बता दें एयरफोर्स की कार्रवाई में मिराज (Mirage 2000) के अलावा डीआरडीओ के बनाये गये मिनी अवाक्स भी शामिल थे, जो करीब 200 किलोमीटर दूर तक हर हरकत पर नज़र रख सकते हैं। साथ में हवा में ईंधन भरने वाला एयर टू एयर रीफ्यूल भी था। करगिल युद्ध के समय भी मिराज ने बिना एलओसी क्रॉस किए पाकिस्तानी में मौजूद आतंकी कैंपों को तबाह किया था। गौरतलब है कि कारगिल जंग के दौरान जो मिग -21 के कमांडिंग ऑफिसर थे वो आज वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोवा है। उन्होंने भी उस वक़्त मिग -21 से पाक घुसपैठियों को निशाना बनाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत