न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेपर लीक मामला : पैरेंट्स और स्टूडेंट्स का दर्द समझता हूं : जावड़ेकर

सीबीएसई पेपर लीक मामले पर गुरुवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दुख जताया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Mar 2018 3:58:30

पेपर लीक मामला : पैरेंट्स और स्टूडेंट्स का दर्द समझता हूं : जावड़ेकर

सीबीएसई पेपर लीक मामले पर गुरुवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दुख जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जिसने भी पेपर लीक किया है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जवाड़ेकर ने इस मामले पर प्रेस कॉनफ्रेंस कर कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं बच्चों और उनके परिवार की परेशानी समझता हूं।

जावड़ेकर ने कहा कि "मैं पैरेंट्स और स्टूडेंट्स का दर्द समझ सकता हूं। जावड़ेकर ने कहा कि दोषी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। जब से मैंने सीबीएससी पेपर लीक के बारे में सुना है मैं भी ठीक से सो नहीं पाया हूं आखिर में भी मैं भी एक पिता हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि यह तय है कि पेपर लीक करने के पीछे कोई गैंग पूरी योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा था। यह गैंग जल्द पकड़ा जाएगा।' मुझे पता है कि पेपर लीक होना दुखद है। स्टूडेंट को परेशानी होगी। मैं स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को भरोसा दिलाता हूं कि भविष्य में पेपर लीक का एक भी मामला सामने नहीं अाएगा। सोमवार से पेपर बांटे जाने के दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा।

बता दें कि 13 दिन से पेपर लीक की खबरें नकार रहे सीबीएसई ने बुधवार को आखिर मान लिया था कि पेपर लीक हुए हैं। इसके बाद 10वीं का गणित और 12वीं के इकोनॉमिक्स की परीक्षा रद्द कर दी गई। बताया गया कि नई तारीखें हफ्तेभर में सीबीएसई की वेबसाइट पर डाल दी जाएंगी। इस मामले में मोदी ने नाराजगी जताई और जावड़ेकर को सख्त एक्शन लेने के लिए कहा है।

एक कोचिंग सेंटर के संचालक से पूछताछ शुरू

बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी इस मामले में जांच शुरू करदी है। इस सिलसिले में राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर के संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उसका नाम विक्की बताया जा रहा है। पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है। विक्की विद्या कोचिंग सेंटर का संचालक है और वो खुद भी बच्चों को गणित और अर्थशास्त्र पढ़ाता है। विक्की को ही इस पेपर लीक मामले का मास्टरमांइड माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक मामले में हर छात्रों से हजारों रुपए की रकम वसूली गई है।

इसके अलावा दस छात्र भी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस को ऐसे दस छात्रों के बारे में जानकारी मिली है, जिन्हें व्हाट्सएप के जरिए सबसे पहले पेपर भेज दिया गया था। क्राइम ब्रांच की टीम उन छात्रों के नंबरों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

गुस्से में छात्र कर रहे प्रदर्शऩ

उधर सीबीएसई द्वारा 10वीं का मैथ्य और 12वीं का अर्थशास्त्र का पेपर दोबारा कराने को लेकर छात्रों में भी गुस्सा है। दोबारा पेपर कराना के विरोध में छात्र दिल्ली के जंतर पर प्रदर्शऩ कर रहे हैं। इससे पहले ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया कि सीबीएससी की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर दोनों मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के संबंध में बुधवार को दर्ज किया था । वहीं 10वीं का पेपर लीक होने का मामला आज दर्ज किया गया। ये मामले धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में दर्ज किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता