न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कनाडा के एक सिख मंत्री को अमेरिकी हवाई अड्डे पर पगड़ी उतारने को कहा

कनाडा के एक सिख मंत्री को अमेरिका के एयरपोर्ट पर होने वाले सिक्योरिटी चेक के दौरान बदसलूकी का शिकार होना पड़ा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 May 2018 10:53:38

कनाडा के एक सिख मंत्री को अमेरिकी हवाई अड्डे पर पगड़ी उतारने को कहा

कनाडा के एक सिख मंत्री को अमेरिका के एयरपोर्ट पर होने वाले सिक्योरिटी चेक के दौरान बदसलूकी का शिकार होना पड़ा है। अमेरिकी एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान उन्हें पगड़ी उतारने को कहा गया। हालांकि जब कनाडा के मंत्री ने अपने डिप्लोमैटिक पासपोर्ट को अमेरिकी अधिकारियों को दिखाया तो उन्हें फ्लाइट में सफर करने की अनुमति दे दी गई और बाद में अमेरिकी प्रशासन ने इस संबंध में माफी भी मांगी है। बता दें कि यह घटना कनाडा के मिनिस्टर ऑफ इनोवेशन, साइंस और इकॉनोमिक डेवेलेपमेंट नवदीप बैंस के साथ अप्रैल 2017 में घटी। उन्होंने बताया कि जब जांच अधिकारियों को पता चला कि वह कौन हैं तो उन्हें बिना पगड़ी उतारे जाने दिया गया। मंत्री ने इसकी शिकायत कनाडा के विदेश मंत्री से की और उन्होंने इसकी शिकायत अमेरिकी अधिकारियों से की। नवदीप ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने खेद जताया और माफी मांगी जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

नवदीप बैंस का कहना है कि वह आमतौर पर अपने डिप्लोमैटिक पासपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करते हैं और अधिकतर एक आम नागरिक की तरह सफर करते हैं। नवदीप ने बताया कि जांच मशीन में कोई समस्या थी जिसके कारण उन्हें गेट से वापस बुलाया गया, सुरक्षा जांच तक वापस ले जाया गया और वहां उन्हें पगड़ी उतारने के लिए कहा गया। इस पर नवदीप ने अमेरिकी अधिकारियों से कहा कि वह पहला सिक्योरिटी चेक पूरा कर चुके है, तो फिर पगड़ी उतारने की क्या जरुरत है। इस पर सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें जाने की परमिशन दे दी, लेकिन जैसे ही वह गेट पर पहुंचे उन्हें फिर से रोका गया और फिर से पगड़ी उतारने को कहा गया। हालांकि जब कनाडा के मंत्री ने अपना डिप्लोमैटिक पासपोर्ट दिखाया तो उन्हें जाने की परमिशन दे दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता