न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धू ने फेसबुक पर लाइव होकर मुख्यमंत्री अमरिंदर से पूछा - मेरी गलती क्या है?

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अब खुलकर सामने आए और मुख्यमंत्री अमरिंदर के साथ बिगड़े संबंधों को संभालने की कोशिश की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 May 2019 6:47:36

सिद्धू ने फेसबुक पर लाइव होकर मुख्यमंत्री अमरिंदर से पूछा - मेरी गलती क्या है?

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अब खुलकर सामने आए और मुख्यमंत्री अमरिंदर के साथ बिगड़े संबंधों को संभालने की कोशिश की। सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अमरिंदर सिंह को बड़ा भाई बताया। गुरुवार को सिद्धू ने फेसबुक पर लाइव होकर अमरिंदर सिंह को बड़ा भाई बताया। उन्होंने कहा कि कैप्टन जो फैसला लेना चाहें, उनकी मर्जी है। साथ ही, उन्होंने यह भी पूछा कि आखिर उनकी गलती क्या है, वे यह जरूर बताएं। सिद्धू ने कहा कि सरकार में कई मंत्री हैं और कई विभाग हैं, लेकिन अंगुली सिर्फ मुझ पर उठ रही है। मैंने कभी किसी पर अंगुली नहीं उठाई। मैंने कभी किसी का नाम लेकर सवाल नहीं उठाए। मैंने उफ्फ तक नहीं की, पर बोलने वाले वही छह सात लोग होते हैं। कहते हैं कि सिद्धू कौन है?

सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने कहा, 'सिद्धू वो इंसान है, जिसने 20 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। जो आज भी टीवी पर राज करता है। सिद्धू वो है, जो चार बार सांसद रहा और सरकार में मंत्री है।'

उन्होंने कहा- 'मैं जिस-जिस विभाग में गया, वहां फंड नाम की चीज नहीं थी। मेरे विभाग के तहत जो-जो हलके आते हैं, सभी में काम हुआ। मेरे काम पर सवाल उठा रहे हैं, पर ये तो बता दें कि कमी कहां रही। कैप्टन साहब मेरे बड़े भाई हैं और वह मेरे सिर पर ही पैर रख रहे हैं। मुखालफत उसी की होती है, जिसे कोई फर्क पड़ता हो। मुझमे इतनी क्षमता है कि मैं अपने दोनों कंधों पर बोझ उठा सकता हूं। कैप्टन जो फैसला लेना चाहें, उनकी मर्जी है, लेकिन मुझे ये जरूर स्पष्ट कर दें कि मेरी गलती क्या है या मेरे काम में कहां कमी रही। मैं मोदी के खिलाफ बोलूंगा, बादलों के खिलाफ बोलूंगा, लेकिन अपने भाइयों के खिलाफ कभी नहीं बोलूंगा, मरते दम तक नहीं।'

लोकसभा चुनाव के पहले से अमरिंदर और सिद्धू के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। बीते दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को महत्वाकांक्षी बताते हुए उनके सीएम बनने की इच्छा संबंधी बयान दिया था। कई बार उनकी पत्नी नवजोत कौर भी अमरिंदर के खिलाफ बयानबाजी कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत