न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर, फूलपुर में मतदान जारी ,योगी बोले - 2019 चुनाव के नतीजे भी भाजपा के लिए अच्‍छे रहेंगे

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आदित्‍याथ ने कहा है कि भाजपा दोनों (गोरखपुर, फूलपुर) भारी बहुमत से और पीएम मोदी की विकास की गवर्नेंस के आधार पर जीतेगी और 2019 चुनाव के नतीजे भी भाजपा के लिए अच्‍छे रहेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Mar 2018 11:27:50

गोरखपुर, फूलपुर में मतदान जारी ,योगी बोले - 2019 चुनाव के नतीजे भी भाजपा के लिए अच्‍छे रहेंगे

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर संसदीय सीट के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरु हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसदीय उपचुनाव में रविवार की सुबह प्राथमिक पाठशाला कन्या बेसिक गोरखनाथ में मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आदित्‍याथ ने कहा है कि भाजपा दोनों (गोरखपुर, फूलपुर) भारी बहुमत से और पीएम मोदी की विकास की गवर्नेंस के आधार पर जीतेगी और 2019 चुनाव के नतीजे भी भाजपा के लिए अच्‍छे रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अवसरवादी एवं सौदेबाजी के इस गठबंधन को नकार चुकी है। इसी अवसरवाद एवं सौदेबाजी के गठबंधन ने प्रदेश के समक्ष पहचान का संकट पैदा किया। भ्रष्टाचार, अराजकता एवं जगंलराज को बढ़ावा दिया, अब प्रदेश नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्‍होंने कहा कि मुझे किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं है। सपा और बसपा का गठबंधन मौके का गठबंधन है। उनका गठबंधन विफल साबित होगा और बीजेपी की जीत 2014 के अंतर से भी ज्‍यादा का होगा।

उपचुनाव में 4728 ईवीएम कण्ट्रोल यूनिट, 7098 बैलट यूनिट तथा 4728 वीवीपैट तैयार किये गये हैं। सभी मतदेय स्थलों पर वीवीपैट लगाये गये हैं। वीवीपैट लग जाने से मतदाताओं को पता चल सकेगा कि जिस उम्मीदवार के सामने वाले खाने का बटन दबाया है,वोट उसी को गया है।

राज्य की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पाटीर्(बसपा) समेत कई दलों ने ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जतायी थी। उसके बाद चुनाव आयोग ने सभी ईवीएम में वीवीपैट लगाने का निर्णय लिया।

मतदान शान्तिपूर्ण और निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इस चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बल एवं पीएसी की 65 कम्पनियां तैनात की गयी हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं। साथ ही अतिसंवेदनशील 95 बूथों पर वेबकास्टिंग करायी जायेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन