न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केंद्र सरकार : बिल्डर डूबा तो भी वसूल होगा घर खरीदारों का पैसा, संपत्ति से मिलेगा हिस्सा

बिल्डरों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने बुधवार को केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 May 2018 9:10:31

केंद्र सरकार : बिल्डर डूबा तो भी वसूल होगा घर खरीदारों का पैसा, संपत्ति से मिलेगा हिस्सा

बिल्डरों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने बुधवार को केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंक्रप्सी कोड में बदलाव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत रियल एस्टेट कंपनी के दिवालिया होने पर उसकी संपत्ति में घर खरीदारों को भी हिस्सा मिलेगा। अब तक केवल बैंकों को ही बिल्डर की संपत्ति में हिस्सा मिलता था।

सरकार के इस कदम के बाद मकान खरीददार भी बैंक और वित्तीय संस्थानों की तरह वित्तीय लेनदारों की श्रेणी में आएंगे। ऐसा होने पर रियल एस्टेट कंपनी के दिवालिया होने की स्थिति में बकाया राशि वसूलने में मकान खरीददारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे मकान खरीददारों को बिल्डर से अपना पैसा जल्द वसूलने में मदद मिलेगी। माना जा रहा है कि केंद्र के इस कदम से जेपी इन्फ्राटेक जैसे मामलों में मकान खरीददारों को राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस अध्यादेश के मसौदे को अंतिम रूप दिया गया। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा।

यह फैसला दिल्ली-एनसीआर समेत तमाम शहरों में उन हजारों घर खरीदारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जिनके पैसे आधे-अधूरे बने प्रोजेक्ट्स में फंसे पड़े हैं। घर खरीदारों की शिकायतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बैंक्रप्सी कोड में बदलाव के लिए 14 सदस्यीय इन्सॉल्वेंसी लॉ कमेटी का गठन किया था। कमिटी ने सिफारिश की थी कि दिवालिया बिल्डर की संपत्ति बेचने पर उन घर खरीदारों को भी हिस्सा दिया जाए, जिन्हें पजेशन नहीं मिला है।

सरकार ने यह संशोधन 14 सदस्यीय एक समिति की सिफारिश के आधार पर किया है। इस समिति ने मकान खरीददारों की परेशानी को दूर करने के लिए इस तरह के प्रावधान की सिफारिश की थी। समिति ने कहा था कि मकान खरीदने वालों के भी वित्तीय लेनदारों की श्रेणी में रखा जाए, ताकि दिवालियेपन के मामलों को सुलझाने की प्रक्रिया में वे भी शामिल हो सकें। इसके अलावा समिति ने कई अन्य सिफारिशें भी की थीं। इससे पहले सरकार ने पिछले साल नवंबर में आइबीसी की धारा 29ए में संशोधन कर दिवालिया घोषित होने वाली कंपनी को खरीदने वाले चार प्रकार के संभावित खरीददारों को अयोग्य घोषित किया था। सूत्रों ने कहा कि आइबीसी की धारा 53 के तहत मकान खरीददार भी वित्तीय लेनदारों की श्रेणी में आएंगे। इसका मतलब यह है कि मकान खरीददारों के प्रतिनिधि भी कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स यानी लेनदारों की समिति के सदस्य होंगे।

कैबिनेट की बैठक के बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अध्यादेश को मंजूरी दी गयी है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रोटोकॉल के तहत जबतक अध्यादेश को राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिल जाती वो कुछ भी बता नहीं सकते।

सूत्रों के मुताबिक आइबीसी में संशोधन के जरिए सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को भी बड़ी राहत दी है। दिवालियेपन के मामलों में अब उन पर पहले की तरह शर्ते लागू नहीं होंगी।

आइबीसी दिसंबर 2016 में लागू हुई थी। इसके तहत समयबद्ध ढंग से दिवालियेपन के मामले सुलझाने का प्रावधान है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत