न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मात्र 1 रुपए में खरीदे सोना, यह है पूरा प्रोसेस

ई वॉलेट पेटीएम ने पेटीएम गोल्ड सर्विस भी शुरू की है। इस प्लेटफॉर्म से आप महज 1 रुपए में भी सोना खरीद सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 May 2019 8:14:10

मात्र 1 रुपए में खरीदे सोना, यह है पूरा प्रोसेस

सोने की बढती कीमतों ने इसको आम लोगों की पहुंच से दूर कर दिया है। लेकिन मौजूदा दौर में अगर हम आपसे कहे कि आप मात्र एक रूपये में सोना खरीद सकते है तो आप सोच में पड़ जायेंगे लेकिन ऐसा हो सकता है। ऑनलाइन कंपनियों की सोना खरीदने की स्कीम आपको एक रूपये में सोना खरीदने का अच्छा मौका दे रही है और वो भी 24 कैरेट 999.9 शुद्धता के साथ। इन स्कीमों के प्रति लोगों की दिलचस्पी भी तेजी से बढ़ रही है खासकर यह स्कीम युवाओं को आकर्षित कर रही हैं। ई वॉलेट पेटीएम ने पेटीएम गोल्ड सर्विस भी शुरू की है। इस प्लेटफॉर्म से आप महज 1 रुपए में भी सोना खरीद सकते हैं। यहां आप 1 रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक एक बार में सोना खरीद सकते हैं। पेटीएम गोल्ड से सोना खरीदने के लिए आपको पेटीएम ऐप पर गोल्ड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां आप सोना खरीद सकते हैं। आपका सोना एमएटीसी-पीएमपी के लॉकर में सुरक्षित रहेगा। खरीदने के साथ ही आप यहां सोना बेच भी सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इस प्लेटफॉर्म पर बिकने वाला सोना 24 कैरेट 999.9 शुद्धता वाला है। पेटीएम गोल्‍ड की शुद्धता की 100 फीसदी गारंटी होती है और एक ग्राम होते ही आपके गोल्‍ड की डिलिवरी आपके आदेश पर हो जाएगी। यहां आपकी तरफ से खरीदे गए सोने को एक सुरक्षित लॉकर में रखा जाता है। आप जब चाहें इस सोने की होम डिलीवरी ले सकते हैं। डिलिवरी 1, 2, 5, 10, 20 ग्राम के सिक्‍कों में होती है। इसके साथ ही पेटीएम अपने प्‍लेटफॉर्म से डिजिटल ट्रांजैक्‍शन करने पर कैशबैक के रूप में डिजिटल गोल्‍ड लेने का विकल्‍प भी आपको देता है।

gold,buy gold,e wallet paytm,gold price,gold in one rupee,gold demand,buy gold online

सोना खरीदने का एक और विकल्प

पेटीएम गोल्‍ड के अलावा बुलियन इंडिया के जरिए भी आप सोना खरीद सकते हैं, हालांकि यह कम से कम 300 रुपये का होना चाहिए। फिनकर्व बुलियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी- बुलियन इंडिया भी एमएमटीसी-पीएएमपी की तरह आपके सोने को सुरक्षित लॉकर में रखती है। यह बीमित भी होता है। यहां भी वॉलेट में जमा हो रहे सोने की आप जब चाहें, होम डिलीवरी ले सकते हैं।

ईटीएफ भी है एक विकल्‍प

अगर आप फिजिकल गोल्‍ड नहीं लेना चाहते हैं तो गोल्‍ड ईटीएफ में निवेश कर सकते हैं। गोल्‍ड ईटीएफ पेपर और इलेक्ट्रॉनिक दोनों तरह से संभव है। गोल्‍ड ईटीएफ में निवेश पर आपको टैक्‍स छूट का फायदा भी मिलता है। इसे आप डीमैट और ब्रॉकर दोनों के जरिए ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल