न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलीगढ़ केस: सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह से रहें दूर, जानिए मासूम बच्ची की हत्या के पीछे का पूरा सच

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महज दस हज़ार रुपयों के लिए एक ढाई साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या और उसके शव को कूड़े के ढेर पर फेंक दिया गया था। 30 मई को गायब हुई बच्ची का शव बाद में घर के पास के कूड़ाघर में 2 जून को सड़ी गली हालत में मिला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Jun 2019 2:32:19

अलीगढ़ केस: सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह से रहें दूर, जानिए मासूम बच्ची की हत्या के पीछे का पूरा सच

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महज दस हज़ार रुपयों के लिए एक ढाई साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या और उसके शव को कूड़े के ढेर पर फेंक दिया गया था। 30 मई को गायब हुई बच्ची का शव बाद में घर के पास के कूड़ाघर में 2 जून को सड़ी गली हालत में मिला।

इन 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

लापरवाही बरतने के आरोप में इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जिन पुलिसवालों का निलंबन किया गया है उनमें कुशलपाल सिंह (इंस्पेक्टर), सत्यवीर सिंह ( एसआई) अरविंद कुमार (एसआई), शमीम अहमद (एसआई), राहुल यादव (कांस्टेबल) हैं।

तीसरा आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

इस मामले में पुलिस ने एसआईटी बना दी है जो जांच करेगी। एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा कि पुलिस अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ेगी। पुलिस ने कल दो आरोपी (जाहिद और असलम) को गिरफ्तार किया है। वही आज पुलिस ने इस हत्या में लिप्त तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मेहंदी है। वह दूसरे आरोपी मोहम्मद जाहिद का भाई है। सूत्रों के मुताबिक जब बच्ची की लाश मिली थी तो मेहंदी मौके से फरार हो गया था। भागते वक्त मेहंदी ने कहा था जिसको जो करना है कर लो। बता दें कि इस मामले में 4 आरोपी हैं।

आरोपी ज़ाहिद ने कबूला जुर्म

इस ख़ौफ़नाक वारदात से पैदा ग़म और गुस्सा अलीगढ़ और उसके बाहर तक पसरा हुआ है। सिनेमा और राजनीति से जुड़ी शख़्सियतों का गुस्सा सोशल मीडिया पर दिख रहा है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुताबिक़ एक आरोपी ज़ाहिद ने जुर्म क़बूल कर लिया है। उसने बताया कि 10,000 रुपये को लेकर उसका परिवार से विवाद चल रहा था जो उस पर बकाया था। वहीं दूसरे आरोपी की भूमिका अभी तक साफ़ नहीं है। लेकिन ये बात सामने आई है कि उस पर अपनी ही बेटी के साथ रेप का आरोप है। पुलिस ने दोनों को रासुका के तहत गिरफ़्तार किया है।

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह से रहें दूर

पुलिस ने इस मामले में सोशल मीडिया पर चल रही अफ़वाहों को भी दूर करने की कोशिश की है। साफ़ किया है कि बच्ची के साथ रेप नहीं हुआ है और न ही उसकी आंखें निकाली गई हैं। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत है, इसलिए ऐसा लग रहा है। पांच पुलिसवालों को निलंबित भी कर दिया है।

'मासूम की पहचान उजागर न हो'

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने कहा कि बच्ची की पहचान उजागर करना पॉक्सो कानून, 2012 की धारा 23 और जेजे कानून, 2015 की धारा 74 के तहत दंडनीय अपराध है। परामर्श में कहा गया है, 'प्रशासन और पुलिस इस संबंध में उचित कार्रवाई कर रही है। मीडिया संगठनों को रिपोर्टिंग करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है ताकि बच्ची की पहचान उजागर न हो, क्योंकि यह दंडनीय अपराध है।'

aligargh news,aligarh child murder,aligarh murder case,news,news in hindi

जुआरी है मोहम्मद जाहिद

बता दे, जेल में बंद मोहम्मद जाहिद और मोहम्मद असलम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला मोहम्मद जाहिद एक अच्छा खासा जुआरी है। उसके दोस्त उसे सट्टा किंग के नाम से भी बुलाते हैं। वहीं मामले में एक और आरोपी मोहम्मद असलम बच्ची की बेरहमी से हत्या करने से पहले और भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

उसे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे अपनी रिश्तेदार की बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। असलम को 2014 में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। दूसरा मामला दिल्ली के गोकुलपुरी का है। उस पर 2017 में छेड़छाड़ और अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। इतना ही नहीं उसने करीब एक साल पहले अपनी पत्नी की पिटाई की थी। हालांकि लोगों ने बीच बचाव किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत