न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर 10 दिसंबर को फैसला सुनाएगी ब्रिटिश कोर्ट

लंदन का वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट कोर्ट भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले में 10 दिसंबर को फैसला सुनाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Sep 2018 9:08:00

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर 10 दिसंबर को फैसला सुनाएगी ब्रिटिश कोर्ट

लंदन का वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट कोर्ट भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या Vijay Mallya के प्रत्यर्पण मामले में 10 दिसंबर को फैसला सुनाएगा। भारत की तरफ से किए गए प्रत्यर्पण के आग्रह पर सुनवाई कर रही वेस्टमिंस्टर कोर्ट की जज एम्मा आर्बुथनॉट ने बुधवार को दोनों पक्षों की फाइनल बहस सुनने के बाद ये तारीख तय किया। फैसला आने तक माल्या को इस मामले में मिली जमानत बरकरार रहेगी। बता दे, माल्या पिछले साल अप्रैल में जारी प्रत्यर्पण वारंट के बाद से जमानत पर है। उसपर भारत में करीब 9 हजार करोड़ रुपये के धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोप हैं।

इससे पहले सुनवाई के दौरान माल्या के वकीलों ने वेस्टमिंस्टर कोर्ट के सामने भारत सरकार की तरफ से रखे गए सबूतों को सरासर निराधार बताया। साथ ही आर्थर रोड जेल के वीडियो की भी आलोचना की। माल्या की वकील क्लेर मोंटगोमेरी ने कहा कि बैरक में ताजा पेंट किया गया है और वहां कृत्रिम तरीके से प्रकाश दिखाने की कोशिश की गई, जो वहां है ही नहीं। माल्या की वकील ने मांग की कि कोर्ट एक स्वतंत्र जांच दल को जेल की बैरक का निरीक्षण करने भेजे, जो ये तय करे कि यह बैरक ब्रिटिश मानवाधिकार मानकों को पूरा करती है या नहीं। उन्होंने ये भी दावा किया कि वीडियो में दिखाई गई बैरक इससे पहले भारतीय अधिकारियों की तरफ से दिए गए फोटो से मेल नहीं खाती है।

बता दें कि वेस्टमिंस्टर कोर्ट में प्रत्यर्पण की सुनवाई के बाद माल्या ने एक बयान में दावा किया कि भारत छोड़ने से पहले उन्होंने मामला सुलझाने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी। माल्या के इस बयान के बाद सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।

vijay mallya,british court,vijay mallya extradition

विपक्ष का सरकार पर हमला

- कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला और कहा कि इस पूरे प्रकरण पर 'व्यापक स्पष्टीकरण तथा अधिक जांच' की जरूरत है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी सवाल किया कि माल्या के बारे में सब कुछ पता होने के बावजूद उसे देश के बाहर क्यों जाने दिया गया? उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'कांग्रेस बार-बार कहती आ रही है माल्या, नीरव मोदी और कई अन्य लोगों को जानबूझकर बाहर जाने दिया गया। माल्या ने जो कहा है उस पर वित्त मंत्री की तरफ से और स्पष्ट एवं विस्तृत जवाब आना चाहिए।' सिंघवी ने कहा, 'माल्या ने दो चीजे कही हैं। पहली कि उसने वित्त मंत्री से व्यवस्थित ढंग से मुलाकात की थी और दूसरी यह कि उसने मामले को सुलझाने की पेशकश की थी। इस मामले का पूरा खुलासा होना चाहिए।

- कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'भगोड़ों का साथ, लुटेरों का विकास' भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा, 'मोदी जी, आपने ललित मोदी, नीरव मोदी 'हमारे मेहुल भाई', अमित भटनागर जैसों को देश के करोड़ों रुपये लुटवा, विदेश भगा दिया। विजय माल्या, तो अरुण जेटली से मिलकर, विदाई लेकर, देश का पैसा लेकर भाग गया है? चौकीदार नहीं, भागीदार है!

- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को 'पूरी तरह से सकते' में डालने वाला बताया। कई ट्वीटों की श्रृंखला में केजरीवाल ने पूछा, 'वित्त मंत्री अब तक यह सूचना क्यों छुपा कर रखे हुए थे।' केजरीवाल ने इसे बेहद सकते में डालने वाला बताया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी के देश छोड़कर जाने से पहले उससे मिलते हैं। विजय माल्या के देश से छोड़कर जाने से पहले वित्त मंत्री उससे मिलते हैं। इन बैठकों में क्या पकाया जा रहा था? जनता यह जानना चाहती है।'

बता दे, भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लाए जाने के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल की जिस बैरक में रखा जाएगा, उस बैरक संख्या-12 का वीडियो बुधवार को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में जज के सामने पेश किया गया। इस दौरान मौजूद माल्या ने भी वीडियो देखा और उसके बाद व्यंग्यात्मक ढंग से टिप्पणी करते हुए इस वीडियो को बहुत अच्छा बताया। हालांकि माल्या ने बाद में मीडिया से कहा कि वे इस पर कोई कमेंट नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि वे इस मामले में बलि का बकरा बनाए जा रहे हैं, जिसे दोनों पार्टियां (कांग्रेस व भाजपा) पसंद नहीं करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत