Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Covid-19 / ब्राजील में ऑक्सफर्ड वैक्सीन के ट्रायल के दौरान एक वॉलेंटियर की मौत

कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और AstraZeneca की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के दौरान ब्राजील में एक वॉलंटियर की मौत हो गयी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 8:24:21

Covid-19 / ब्राजील में ऑक्सफर्ड वैक्सीन के ट्रायल के दौरान एक वॉलेंटियर की मौत

कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और AstraZeneca की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के दौरान ब्राजील में एक वॉलंटियर की मौत हो गयी है। ब्राजील की हेल्थ अथॉरिटी Anvisa ने बुधवार को बताया कि वैक्सीन के ट्रायल में शामिल एक वॉलंटियर की मौत भले ही हुई हो लेकिन उसकी मौत का कारण वैक्सीन नहीं है। ब्राजील ने फैसला लिया है कि इस घटना के बावजूद फिलहाल ट्रायल नहीं रोके जाएंगे। आपको बता दे, विश्व स्वास्थय संगठन (WHO) के मुताबिक दुनिया भर में करीब 12 वैक्सीन ऐसी हैं जिनका ट्रायल अंतिम चरण में हैं। इन ट्रायल में ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और AstraZeneca की कोरोना वैक्सीन को सबसे बेहतर बताया जा रहा है।

फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ साओ पाओलो की मदद से ब्राजील में कोरोना वायरस की वैक्सीन AZD222 के तीसरे चरण के ट्रायल चल रहे हैं।

यूनिवर्सिटी ने जानकारी दी है कि जिस वॉलंटियर की मौत हुई है वह ब्राजील का ही रहने वाला है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक इस शख्स की उम्र 28 साल है और इसे सभी वैक्सीन नहीं दी गई थी। Anvisa ने कहा है कि हादसे के बाद भी वैक्सीन का ट्रायल चलता रहेगा लेकिन इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। उधर ऑक्सफर्ड के वैज्ञानिकों का कहना है कि सुरक्षा को लेकर कोई चिंता वाली बात नहीं है। ब्राजील के अखबार ओ ग्लोबो ने बताया कि वॉलेंटियर को प्लेसिबो दिया गया था न कि ट्रायल वैक्सीन।
आपको बता दे, इससे पहले सितंबर में ब्रिटेन में वैक्सीन के ट्रायल के दौरान एक वॉलंटियर को अस्पताल ले जाना पड़ा था। वहीं, महामारी के लिए गठित ब्रिटिश सरकार की सलाहकार समिति के एक शीर्ष वैज्ञानिक के दावों ने चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस कभी भी खत्म नहीं होगा। यह लोगों के बीच हमेशा बना रहेगा। वैज्ञानिक सर पैट्रिक वलांस ने ब्रिटेन के सासंदों की एक कमेटी को यह जानकारी दी है। सर पैट्रिक वलांस ने बताया कि मंत्री और एक्सपर्ट्स को बड़े-बड़े दावे नहीं करने चाहिए और वैक्सीन से जुड़ी असल जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वसंत से पहले वैक्सीन आने की संभावना नहीं है। इससे पहले ब्रिटेन के मशहूर प्रोफेसर क्रिस विट्टी ने भी कहा था कि कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ाई लंबे वक्त तक चलेगी। वहीं, सर पैट्रिक वलांस ने यह भी कहा कि कोरोना के अलावा फ्लू महामारी ब्रिटेन के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। brazil,brazil volunteer,oxford astrazeneca,coronavirus,coronavirus vaccine,coronavirus vaccine trial,news कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर सर पैट्रिक वलांस ने कहा कि उन्हें लगता है कि इसकी संभावना बहुत कम है कि ऐसी वैक्सीन मिलेगी जो कोरोना को पूरी तरह मिटाने में सफल हो जाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि वैक्सीन से कोरोना संक्रमण की संभावना कम होगी और लोग गंभीर बीमार कम पड़ेंगे। वलांस ने यह भी कहा कि फ्लू, एचआईवी और मलेरिया के वायरस की तरह कोरोना महामारी भी एन्डेमिक में बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना इसलिए पूरी तरह खत्म नहीं होगा क्योंकि यह बहुत बड़े पैमाने पर पहले ही फैल चुका है।

आपको बता दे, दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.13 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 7 लाख 89 हजार 183 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 11.33 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका