न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शहीद दीपक नैनवाल का शव घर पहुंचा, बेटी ने दी श्रद्धांजलि

बीती 10 अप्रैल को कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल नायक दीपक नैनवाल के पुणे के पैराप्लेजिक रिहैब सेंटर में रविवार को अंतिम सांस लेने के बाद सोमवार को उनका पार्थिव शरीर दून लाया गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 May 2018 10:57:15

शहीद दीपक नैनवाल का शव घर पहुंचा, बेटी ने दी श्रद्धांजलि

बीती 10 अप्रैल को कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल नायक दीपक नैनवाल के पुणे के पैराप्लेजिक रिहैब सेंटर में रविवार को अंतिम सांस लेने के बाद सोमवार को उनका पार्थिव शरीर दून लाया गया। आज हरिद्वार में शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सेना का दल और शहीद दीपक नैनवाल के परिजन सोमवार को नैनवाल का पार्थिव शरीर पुणे से लेकर दून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नैनवाल के परिजन व रिश्तेदार पहले से शहीद दीपक के पार्थिव शरीर के इंतजार में खड़े थे। पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट से बाहर निकलते देख यहां खड़े सभी की आंखों में आंसू आ गए। 9 महार बटालियन के सैनिक भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां से शहीद का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से मिलिट्री अस्पताल देहरादून लाया गया।

ताबूत में रखे शव को देख कर घर में कोहराम मच गया। वहीं पूरा इलाका अमर शहीद दीपक नैनवाल अमर रहे के नारों से गूंज उठा। इस दौरान मासूम बेटी कुछ ऐसा बोल पड़ी कि सबका दिल भर आया।

पूर्व सेना अधिकारी पिता चक्रधर नैनवाल ने कहा बेटे की शहादत पर गर्व है, लेकिन इस उम्र में बेटे के शव को कंधा देना जिंदगी का सबसे बड़ा दुख है। शहीद दीपक की मासूम बेटी समृद्धि ने कहा पापा आसमान में स्टार बन गए हैं। यह बात जिसने भी सुनी उसकी आंखें भर आई।

सेना की नाइन महार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर अजय सिंह शेखावत समेत सेना की तमाम अफसरों ने अमर शहीद को श्रद्धांजलि दी। कमांडिंग ऑफिसर विजय सिंह शेखावत ने कहा सेना ने बेहद अनुशासित कमांडो को खो दिया है।

बता दें कि नैनवाल परिवार की तीन पीढ़ी नई देश की रक्षा में अपना अहम योगदान दिया है। पिता चक्रधर नैनवाल सेना ने 10 गढ़वाल राइफल में नौकरी करते हुए 1971 के भारत-पाक युद्ध, कारगिल युद्ध और बेलीपार ऑपरेशन में हिस्सा लिया। वहीं दादा सुरेशानंद नैनवाल भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे और देश की आजादी में अहम योगदान दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान