न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जेल के बाहर दो दिन से मौजूद हैं सलमान का बॉडीगार्ड शेरा, जानिए एक महीने में कितना कमाता है

बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले अभ‍िनेता सलमान खान के साथ परछाई की तरह हर समय रहने वाले उनके बॉडीगार्ड शेरा अपने भाईजान के साथ हर कदम पर दे रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Apr 2018 11:36:29

जेल के बाहर दो दिन से मौजूद हैं सलमान का बॉडीगार्ड शेरा, जानिए एक महीने में कितना कमाता है

1998 के काले ह‍िरण शिकार के दोषी सलमान खान जोधपुर केंद्रीय कारागार में हैं। काले हिरण के शिकार के करीब 20 साल पुराने मामले में जोधपुर की अदालत ने गुरुवार को सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई है। कोर्ट पहुंचने से लेकर पेशी के बाद वहां से निकलने तक सलमान खान का बॉडीगार्ड ‘शेरा’ लगातार उनके साथ था। शेरा दोनों द‍िन अपने भाईजान से म‍िलने भी पहुंचे हैं। बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले अभ‍िनेता सलमान खान के साथ परछाई की तरह हर समय रहने वाले उनके बॉडीगार्ड शेरा अपने भाईजान के साथ हर कदम पर दे रहे हैं। शेरा ही सलमान खान के ल‍िए होटल से खाना, स‍िगरेट की डब्‍ब‍ियां पहुंचा रहे हैं। सलमान खान को भी शेरा पर इतना भरोसा है क‍ि वो उन्‍हें पर‍िवार की तरह चाहते हैं। यदि आप ‘शेरा’ के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा पिछले 20 साल से सलमान के साथ साये की तरह रहता है और उनका सबसे करीबी बॉडीगार्ड है। सलमान कहीं भी जाएं शेरा उनसे कई घंटे पहले पहुंच कर उस पूरे इलाके को छान कर सलमान की सुरक्षा की तसल्ली करता है।

Salman Khan,bodyguard shera,blackbuck poaching case,jodhpur,jodhpur jail

सलमान और शेरा के बीच का रिश्ता इतना गहरा है कि दबंग खान ने साल 2011 में आई फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ शेरा के नाम कर दी थी। सलमान खान को जेल की सजा सुनाए जाने के बाद ज्यादातर लोग इस बात को सोचकर परेशान हैं कि यदि सलमान 5 साल के लिए जेल जाएंगे तो शेरा का क्या होगा? आपको बता दें कि सलमान खान के बेहद करीबी शेरा की सालाना तनख्वाह करीब 2 करोड़ रुपए हैं। दबंग खान की मेहरबानी से शेरा के अकाउंट में हर महीने 16 लाख रुपए आ जाते हैं। इससे एक बात तो साफ है कि शेरा को किसी तरह की आर्थिक दिक्कत नहीं होने वाली है।

हाल ही में शेरा ने सलमान खान को लेकर एक बयान दिया था जिसमे उन्होंने कहा था कि मैं भाईजान (सलमान) के साथ अपनी आखिरी सांस तक रहूंगा। जब तक जिंदा हूं मैं भाईजान के साथ ही रहूंगा। शेरा ने कहा क‍ि वो कभी भी भाईजान के पीछे नहीं खड़े होते है। शेरा बोले कि वो हमेशा भाईजान के आगे खड़े होते है और हर समस्या को उनके पास आने से रोकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन