न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान से बारी-बारी मिल रहे थे जेलकर्मी, देख भड़के आसाराम, बोले-, 'मुझसे मिलने तो कभी नहीं आए, ये सेलिब्रिटी है इसलिए मिलने जा रहे हो'

शुक्रवार को जमानत पर फैसला न आने के बाद सलमान से मिलने, ऑटोग्राफ लेने के लिए जेल प्रहरी, संतरी और सुरक्षाकर्मी आते रहे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Apr 2018 9:42:09

सलमान से बारी-बारी मिल रहे थे जेलकर्मी, देख भड़के आसाराम, बोले-, 'मुझसे मिलने तो कभी नहीं आए, ये सेलिब्रिटी है इसलिए मिलने जा रहे हो'

20 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर की अदालत ने गुरुवार को सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल कैद और दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने फैसला सुनाते हुए अभ‍िनेता सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को बरी कर द‍िया था। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने गुरुवार और शुक्रवार की रात जेल में गुजारी। सलमान खान को जेल में बैरक नंबर 2 में रखा गया है जबक‍ि उनके पास ही बैरक नबंर एक में आसाराम को रखा गया है।

शुक्रवार को जमानत पर फैसला न आने के बाद सलमान से मिलने, ऑटोग्राफ लेने के लिए जेल प्रहरी, संतरी और सुरक्षाकर्मी आते रहे। पास की बैरक में बैठे आसाराम को यह देखकर नागवार गुजरा। दैन‍िक भास्‍कर के मुताब‍िक, उसने जेलकर्मियों से कहा कि- मुझसे मिलने तो कभी नहीं आए, ये सेलिब्रिटी है इसलिए मिलने जा रहे हो। वहीं झुलसाती गर्मी के बावजूद जेल के बाहर एक ओर सलमान के प्रशंसक तो दूसरी ओर आसाराम के समर्थक डटे हुए थे। सलमान के समर्थकों को जैसे ही मीडिया कर्मियों से पता चला कि आज जमानत नहीं होगी तो उनमें निराशा छा गई।

बता दे, साल 2015 में आसाराम ने कहा था कि सजायाफ्ता सलमान खान को जमानत मिल सकती है तो मुझे क्यों नहीं, मैं तो केवल आरोपी हूं। इत्तेफाक की बात यह है कि करीब तीन साल बाद सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद इसी जोधपुर जेल में पहुंच गए हैं। दरअसल, उस दौरान हिट एंड रन केस मामले में निचली अदालत से सजा मिलने के बाद भी सलमान खान को जेल नहीं जाना पड़ा था। सजा मिलने के चार घंटे के भीतर सलमान खान को बॉम्‍बे हाईकार्ट से जमानत मिल गई थी। इसी को आधार बनाकर आसाराम ने खुद के लिए भी जमानत की मांग की थी। आसाराम साल 2014 से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन