न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल हिंसा पर सोमवार को BJP करेगी 12 घंटे बंद, मनाएगी 'काला दिवस'

शनिवार को टीएमसी-बीजेपी (TMC-BJP) कार्यकर्ताओं के बीच आपसी झड़प में कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद बीजेपी ने सोमवार को बसिरहाट में 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Jun 2019 1:31:23

बंगाल हिंसा पर सोमवार को BJP करेगी 12 घंटे बंद, मनाएगी 'काला दिवस'

पश्चिम बंगाल में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। राज्य के नॉर्थ 24 उत्तर परगना जिले के संदेशखाली में शनिवार को टीएमसी-बीजेपी (TMC-BJP) कार्यकर्ताओं के बीच आपसी झड़प में कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद बीजेपी ने सोमवार को बसिरहाट में 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है। बीजेपी 10 जून को पूरे राज्य में 'काला दिवस' के तौर पर मनाएगी। 12 जून को विरोध रैली निकाली जाएगी। बसिरहाट के संदेशखली में झंडा हटाए जाने को लेकर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। इनमें से 5 कार्यकर्ता बीजेपी और 3 टीएमसी के बताए जा रहे हैं।

बीजेपी ने निकाली मारे गए कार्यकर्ताओं की शोकयात्रा

पश्चिम बंगाल में रविवार को बीजेपी ने मारे गए कार्यकर्ताओं की शोकयात्रा निकाली, शोकयात्रा में सांसद और प्रदेश बीजेपी के चीफ दिलीप घोष, हुगली की सांसद लॉकेट चटर्जी, राहुल सिन्हा और अन्य नेता शामिल थे। बीजेपी नेता कार्यकर्ताओं के पार्थिव शव कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय ले जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने रोक दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं के शवों को लेकर प्रदेश के शीर्ष भाजपा नेता मलंचा रोड से गुजर रहे थे। यह सड़क बसिरहाट को कोलकाता से जोड़ती है।

किसी तरह शोकयात्रा मलंचा रोड को पार कर गई लेकिन मिनाखा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें दोबारा रोक लिया। पार्टी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, ''मारे गए कार्यकर्ताओं के परिवार वाले पार्टी मुख्यालय में शव ले जाना चाहते हैं। लेकिन ममता बनर्जी की पुलिस हमें यह कहकर रोक रही है कि अंतिम संस्कार गांव में होगा। अगर पुलिस ने हमें नहीं छोड़ा तो सड़क पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।''

सड़क पर अंतिम संस्कार

कई बीजेपी कार्यकर्ताओं के हाथों में सड़क पर अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां भी थीं। काफी मनाने के बाद बीजेपी नेता दो पार्टी कार्यकर्ताओं के शव संदेशखली ले जाने पर राजी हुए। उनका वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीजेपी सोमवार को पुलिस के रोल को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। जबकि अन्य कार्यकर्ताओं के शवों को उनके घर भेजा जा रहा है।

फिर भिड़े बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता

कूचबिहार के सितलकुची इलाके में रविवार को तनाव फैल गया। संदेशखली में हत्या को लेकर बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। लेकिन सड़क जाम किए जाने के बाद टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इसमें एक बीजेपी कार्यकर्ता को गोली लगी है और अन्य घायल हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत