न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: सट्टा बाजार में लगने लगे भाव, BJP 250 पार, NDA को 300 और कांग्रेस को दीं इतनी सीटें

लोकसभा चुनावों की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के साथ-साथ सट्टा बाजार में हलचल बढ़ गई है। 17वीं लोकसभा में सीटों की बाजी किस राजनीतिक दल के हाथ लगेगी इसे लेकर सट्टा बाजार में भविष्यवाणी होने लगी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Mar 2019 12:22:56

राजस्थान: सट्टा बाजार में लगने लगे भाव, BJP 250 पार, NDA को 300 और कांग्रेस को दीं इतनी सीटें

लोकसभा चुनावों की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के साथ-साथ सट्टा बाजार में हलचल बढ़ गई है। 17वीं लोकसभा में सीटों की बाजी किस राजनीतिक दल के हाथ लगेगी इसे लेकर सट्टा बाजार में भविष्यवाणी होने लगी है। जोधपुर के करीब फलोदी स्थित सट्टा बाजार में लोग केंद्र में एनडीए की सरकार बनने पर सट्टा लगा रहे हैं। सट्टा बाजार के मुताबिक इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 250 से ज्यादा और एनडीए को 300-310 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं सट्टा बाजार ने कांग्रेस को पहले से भी कम सीटें दी हैं। अब ताजा अनुमान के मुताबिक, पहले के 100 के मुकाबले कांग्रेस 72 से 74 सीटों पर सिमट जाएगी। राजस्थान की बात करें तो सट्टा बाजार के मुताबिक, राज्य की कुल 25 सीटों में से 18 से 20 सीटों पर बीजेपी की जीत होगी।

सट्टा बाजार के अनुसार पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान स्थित बालाकोट में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की कार्रवाई से भाजपा को लाभ मिलता दिख रहा है। बालाकोट में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाए जाने के बाद लोगों की भावनाएं भाजपा के साथ आती दिख रही हैं। लोगों का मानना है कि इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि एक मजबूत और सख्त नेता के रूप में उभरी है। फलोदी के बुकीज का एयरस्ट्राइक से पहले अनुमान था कि एनडीए को करीब 280 सीटें मिलेंगी और बीजेपी को 200 से ज्यादा। उनके मुताबिक, एयरस्ट्राइक के बाद मतदाताओं का मूड बदल गया है।

बता दें कि गत 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए। इसके बाद भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी को बालाकोट में हवाई हमले किए जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने की बात कही गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत