न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहीन बाग पर BJP का हमला, आतंकी संगठन ISIS से कर डाली तुलना

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के दौरन शाहीन बाग को निशाने पर लेकर लगातार बयान दे रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Jan 2020 8:14:16

शाहीन बाग पर BJP का हमला, आतंकी संगठन ISIS से कर डाली तुलना

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के दौरन शाहीन बाग को निशाने पर लेकर लगातार बयान दे रही है। ताजा बयान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुन चुघ का सामने आया है। चुघ ने ट्वीट में शाहीन बाग की तुलना आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से कर डाली है। चुघ ने ट्वीट किया कि हम दिल्ली को सीरिया नहीं बनने देंगे और उन्हें आईएसआईएस के मॉड्यूल की तरह काम नहीं करने देंगे जहां महिलाओं और बच्चों को इस्तेमाल किया जाता है। वह मुख्य रास्तों को ब्लॉक करके दिल्ली के लोगों के दिमाग में डर पैदा करना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम दिल्ली को जलने नहीं देंगे।

इतना ही नहीं उन्होंने अनुराग ठाकुर के उस बयान का भी समर्थन किया है जिसके लिए ठाकुर पर कार्रवाई का जा चुकी है। चुघ ने ठाकुर के बयान को हैशटैग करते हुए ट्विट में लिखा कि देश के गद्दारों को... गलत नहीं है। भारत की अखंडता को किसी को भी तोड़ने नहीं देंगे। शाहीन बाग का मतलब शैतान बाग है। भारत में हाफिज सईद के विचारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दे, बुधवार को चुनाव आयोग अनुराग ठाकुर के इसी बयान पर करवाई करते हुए उन्हें पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटा देने का आदेश दिया था।

बीजेपी के दूसरे नेता भी शाहीन बाग को निशाने पर लेकर बयान दे रहे है। नजफगढ़ की रैली के दौरन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आपका एक वोट देशभर में यह संदेश देने वाला है कि नजफगढ़ शाहीन बाग वालों के साथ है या भारत माता के बेटों के साथ।

वहीं बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग की तुलना कश्मीर से कर दी। वर्मा ने तो यहां तक कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो एक घंटे के भीतर शाहीन बाग को खाली करा दिया जाएगा। प्रवेश यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा, 'दिल्ली के लोगों को सोच-समझकर फैसला लेना होगा। ये लोग आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहन-बेटियों को उठाएंगे, रेप करेंगे, उनको मारेंगे।'

इतना ही नहीं प्रवेश वर्मा ने अपने एक बयान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना आतंकी और नक्सली से कर डाली। वर्मा ने कहा कि जैसे नक्सली और आतंकी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं वही काम दिल्ली के सीएम भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा जैसे आतंकी और नक्सली देश को नुकसान पहुंचाते हैं। सड़कों को तोड़ते हैं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, वही काम सीएम अरविंद केजरीवाल भी कर रहे हैं। नक्सली देश को नुकसान पहुंचाते हैं और अरविंद केजरीवाल भी वही कर रहे हैं। आतंकी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। केजरीवाल जैसे आतंकवादी देश में छुपे बैठे हैं। हमें तो सोचने पर मजबूर होना पड़ता है हम कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से लड़ें या फिर केजरीवाल जैसे आतंकवादियों से इस देश में लड़ें।

हालाकि, बुधवार को चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर के साथ प्रवेश वर्मा पर भी बयानों को लेकर करवाई की है। उन्हें भी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटा देने का आदेश दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर