न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: SC-ST ऐक्ट का तोड़ बताएंगे पीएम मोदी, देंगे जीत का मंत्र

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से नेताओं और कार्यकर्ताओं को 2019 के आम चुनाव में जीत मंत्र दिया जा सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Sep 2018 12:15:31

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: SC-ST ऐक्ट का तोड़ बताएंगे पीएम मोदी, देंगे जीत का मंत्र

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से नेताओं और कार्यकर्ताओं को 2019 के आम चुनाव में जीत मंत्र दिया जा सकता है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव भी जल्द होने वाले हैं, ऐसे में पीएम मोदी का समापन भाषण बेहद महत्वपूर्ण होगा।

सूत्रों के मुताबिक एससी-एसटी ऐक्ट में संशोधन के बाद सवर्णों की नाराजगी झेल रही बीजेपी को उबारने के लिए मोदी की ओर से समरसता का मंत्र दिया जा सकता है। खासतौर पर मध्य प्रदेश में सवर्णों की नाराजगी को थामने के लिए बीजेपी की ओर से समरसता का संदेश देकर स्थिति को संभालने की कोशिश की जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक 2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने विपक्ष की जाति आधारित इलेक्शन की कोशिश की काट के तौर पर एनआरसी को मुद्दा बनाए जाने की रणनीति बनाई है। बता दें कि असम में नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस के ड्राफ्ट को लेकर राजनीति गरमाई हुई है।

पार्टी ने सवर्ण सांसदों से कहा है कि वे लोगों के बीच भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास करें और सरकार का पक्ष रखें। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने सांसदों से कहा कि वे लोगों के बीच यह बात रखें कि ऐसा ऐक्ट पहले भी था, बीजेपी ने इसे सिर्फ बहाल किया है।

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी इस मुद्दे को हवा देकर चुनाव को राष्ट्रवाद और सांप्रदायिक मुद्दों की ओर मोड़ने का काम करेगी। इससे वह अपने कोर वोटर्स और समर्थकों को तो खुश करेगी ही, दूसरी तरफ विपक्ष की जाति आधारित चुनाव की भी मजबूती से काट करने की उम्मीद है। बता दें कि शनिवार को अमित शाह ने कहा था कि हम एनआरसी को इस तरह से अपडेट करेंगे ताकि कोई भी नया घुसपैठिया भारत में प्रवेश न कर सके। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन और ईसाई शरणार्थियों को लेने से भारत इनकार नहीं कर सकता। गौरतलब है कि एससी-एसटी ऐक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने वाले विधेयक को मंजूरी दिए जाने के बाद से सवर्णों के एक तबके में नाराजगी दिख रही है। 6 सितंबर को सवर्णों के कुछ संगठनों ने भारत बंद का आयोजन किया था, जिसका मध्य प्रदेश में असर देखने को मिली था, जिसे बीजेपी के रणनीतिकार चुनाव के लिहाज से चिंताजनक मान रहे हैं।

वही कल बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव मोदी सरकार की उपलब्धियों के आधार पर लड़ा जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार भारत निर्माण के लिये जबकि कांग्रेस भारत को तोड़ने के लिये काम कर रही है। बैठक के दौरान अमित शाह ने महागठबंधन को झूठ पर आधारित गठबंधन बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि इसका सच देश की जनता तक ले जाएं। अमित शाह ने कहा ओडिशा और बंगाल में सरकार बनाने का संकल्प लें। एसएसी-एसटी एक्ट को लेकर हो रहे राजनीतिक उबाल पर बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि इस मुद्दे का 2019 के लोकसभा चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि "एससी/एसटी के मुद्दे को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की गई, लेकिन इससे 201 9 के चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।" उन्होंने कहा कि जो भी भ्रम फैलाया जा रहा है, इसका डटकर मुक़ाबला किया जाएगा। सरकार बीजेपी की ही बनेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत