न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले बोलीं- आरक्षण खत्म हुआ तो पूरे देश के लोगों के अधिकार खत्म हो जाएंगे

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बागी सांसद सावित्रीबाई फुले ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर अपनी ही पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 May 2018 12:28:50

बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले बोलीं- आरक्षण खत्म हुआ तो पूरे देश के लोगों के अधिकार खत्म हो जाएंगे

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बागी सांसद सावित्रीबाई फुले ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर अपनी ही पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।

आरक्षण खत्म हुआ तो पूरे देश के लोगों के अधिकार खत्म हो जाएंगे

- उन्होंने कहा कि आरक्षण खत्म हुआ तो देश का बहुजन समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के अधिकार खत्म हो जाएंगे।

- बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के जज कह रहे हैं कि आज भारत का लोकतंत्र खतरे में है। कभी कहा जा रहा है कि हम भारत के संविधान को बदलने के लिए आए हैं, कभी कहा जा रहा है कि हम आरक्षण को समाप्त करेंगे, भारत के संविधान की समीक्षा करेंगे। भारत के आरक्षण को ऐसा समाप्त करेंगे कि रहना ना रहना एक बराबर हो जाएगा।'

- सावित्रीबाई फुले ने यह भी कहा, 'आरक्षण खत्म हो जाएगा तो देश का बहुजन समाज ही नहीं पूरे देश के लोगों के अधिकार खत्म हो जाएंगे।' उन्होंने कहा कि देश में अराजकता का माहौल है। एससी-एसटी पर अत्याचार किये जा रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि बहुजन समाज के साथ अत्याचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्तियों को तोड़ा जा रहा है

- भाजपा सांसद ने कहा है कि प्रदेश में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्तियों को तोड़ा जा रहा है। प्रदेश सरकार अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है।

- सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इन लोगों को कौन बचा रहा है। इनके पीछे कौन-सी शक्तियां हैं। सांसद ने कहा, ''आज देश का लोकतंत्र खतरे में हैं। यह मैं नहीं कह रही हूं, बल्कि यह बात सुप्रीम कोर्ट के जज कह रहे हैं।''

बयानों से बीजेपी की फजीहत

- बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले अपनी ही पार्टी पर लंबे समय से हमला कर रही हैं।

- एससी-एसटी ऐक्ट को लेकर किए गए भारत बंद के दौरान उत्तर प्रदेश में मारे गए लोगों को उन्होंने राज्य की योगी सरकार द्वारा 50-50 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने को कहा था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था मृतक लोगों के परिजनों में से किसी एक को सरकारी नौकरी भी दी जानी चाहिए।

महापुरुष थे मोहम्मद अली जिन्ना

- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर से जुड़े विवाद में भी सावित्रीबाई फुले ने बयान देकर बीजेपी की फजीहत कराने का इंतजाम कर दिया।

- उन्होंने कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना महापुरुष थे और हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा, 'ऐसे महापुरुष की तस्वीर जहां जरूरत हो उस जगह पर लगाई जानी चाहिए। जिन्ना देश के महापुरुष थे हैं और रहेंगे।' साथ ही उन्होंने कहा, 'देश की आजादी की लड़ाई में उनका योगदान था।' उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के असल मुद्दों गरीबी, भुखमरी से ध्यान हटाने के लिए इस मामले को उठाया जा रहा है।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत