न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा सांसद का विवादित बोल कहा - देश में रेप, आतंकवाद और भीड़ हिंसा के लिए मुसलमानों की बढ़ती आबादी जिम्मेदार

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से भाजपा सांसद हरिओम पांडेय का मानना है कि देश में बढ़ते रेप, आतंकवाद और भीड़ हिंसा की घटनाओं के पीछे मुख्य कारण मुसलमानों की बढ़ती आबादी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jul 2018 7:10:50

भाजपा सांसद का विवादित बोल कहा - देश में रेप, आतंकवाद और भीड़ हिंसा के लिए मुसलमानों की बढ़ती आबादी जिम्मेदार

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से भाजपा सांसद हरिओम पांडेय का मानना है कि देश में बढ़ते रेप, आतंकवाद और भीड़ हिंसा की घटनाओं के पीछे मुख्य कारण मुसलमानों की बढ़ती आबादी है। उन्होंने मुसलमानों पर खुले तौर पर उंगली उठाते हुए कहा कि अगर मुस्लिमों की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण नहीं किया गया तो एक दिन ऐसा आएगा जब भारत के अंदर ही एक और पाकिस्तान देखने को मिलेगा।

भाजपा सासंद ने कहा कि 'देश के मुस्लिम आज शरियत अदालत बनाने की मांग कर रहे तो आने वाले समय में वह अपने लिए एक अलग और एक नए पाकिस्तान की मांग करेंगे।

इससे पहले राजस्थान के अलवर में भीड़ हिंसा के शिकार रकबर उर्फ अकबर खान मामले में राजस्थान के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी अपने एक तथ्यात्मक रूप से गलत बयान देने से घिर गए। उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह हुमायूं जब मृत्युशैया पर थे, तो उन्होंने बाबर को अपने पास बुलाकर कहा था कि यदि हिंदुस्तान पर राज करना है, तो तीन चीजों का ध्यान रखना होगा गाय, ब्राह्मण व महिलाएं। इनका अपमान हिंदुस्तान सहन नहीं करेगा।

इस बयान में हुमायूं को बाबर का पिता बताकर वे अपने इतिहास के ज्ञान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जबकि तथ्य यह है कि भारत के पहले मुगल सम्राट बाबर हुमायूं के पिता थे। हुमायूं के मरने से 25 साल पहले बाबर की मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा कि सभी देशों के धर्म व आस्था के विषय का सम्मान करना चाहिए। सैनी ने कहा कि रकबर गोतस्कर था और उस पर पहले भी गोतस्करी के मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि वे याद दिलाना चाहते हैं कि मुस्लिम बादशाहों ने कभी गोहत्या की अनुमति नहीं दी।

कट्टर औरंगजेब के समय गोहत्या पर पाबंदी थी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में कानून को हाथ में लेने की किसी को भी इजाजत नहीं है। रकबर खान की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस रकबर की मौत पर राजनीति कर रही है। इधर, कांग्रेस ने कहा है कि तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर लोगों को बरगलाना भाजपा की आदत है।

bjp,hari om pandey,muslims,uttar pradesh

हिंदुओं को हिंदुत्व बरकरार रखने के लिए कम से कम पांच बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हिंदुओं को हिंदुत्व बरकरार रखने के लिए कम से कम पांच बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे भगवान का दिया हुआ प्रसाद होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हिंदुओं की आबादी को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा 'प्रत्येक हिंदू जोड़े के पास कम से कम पांच बच्चों होने चाहिए और यह हर आध्यात्मिक नेता (महंत) की इच्छा है। इस तरह जनसंख्या भी नियंत्रण में रहेगी और हिंदुत्व भी बरकरार रहेगा।'

उन्होंने कहा 'पांच बच्चों में दो बच्चे पुरुष के लिए, दो बच्चे महिला के लिए और एक अलग से भी बच्चा होना चाहिए, क्योंकि भारत तभी मजबूत देश बनेगा जब हिंदू मजबूत होंगे। अगर हिंदू कमजोर होंगे तो भारत भी कमजोर हो जाएगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत