न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी सांसद वीरेंद्र कुमार को बनाया गया लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर, नए सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार को 17 वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है, जो संसद चुन कर आए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Jun 2019 1:54:29

बीजेपी सांसद वीरेंद्र कुमार को बनाया गया लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर, नए सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से 26 जुलाई के बीच होगा। पहले सत्र के एजेंडे में सबसे पहले सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शामिल होगी। प्रोटेम स्पीकर ही नए सदस्यों को शपथ दिलाते हैं। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार को 17 वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है, जो संसद चुन कर आए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। प्रोटेम स्पीकर को लेकर परंपरा के तहत संसद में वरिष्ठता को तवज्जो दी जाती है। वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के सागर लोकसभा क्षेत्र से 11वीं, 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की।

दरहसल, वीरेंद्र कुमार से पहले संतोष कुमार गंगवार और मेनका गांधी का नाम सामने आ रहा था जो लोकसभा के लिए आठ बार चुने गए हैं। हालांकि गंगवार को 30 मई को मंत्री बनाया जा चुका है तो फिर वे प्रोटेम स्पीकर के पद के लिए योग्य नहीं होंगे। मेनका गांधी को मंत्री नहीं बनाया गया है।

गंगवार और मेनका गांधी के बाद बाद वरिष्ठता के आधार पर बीजेपी के वीरेंद्र कुमार, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव आते हैं, दोनों सातवीं बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। इस लिहाज से वीरेंद्र सिंह को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर दिया गया है। 11 जून को, राष्ट्रपति संभवत: अपना भाषण देंगे और सत्र के बाकी बचे दिनों में राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बहस होने की संभावना है जिसका प्रधाानमंत्री जवाब देंगे।

बता दे, संसद का यह सत्र 40 दिनों तक चलेगा और और इसमें 30 बैठकें होंगी। संसद सत्र के पहले दो दिनों के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 19 जून को होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 जून को लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे जिसके बाद उनके संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

आर्थिक सर्वेक्षण संसद में चार जुलाई को पेश किया जाएगा। आर्थिक सर्वेक्षण में देश की अर्थव्यवस्था की तस्वीर पेश की जाती है। मोदी सरकार ने अपने पूर्व कार्यकाल में एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था क्योंकि आगे लोकसभा चुनाव आने वाला था। आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश करने के एक दिन बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद वह पहली महिला वित्तमंत्री होंगी जो संसद में बजट पेश करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल