न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को हुआ कोरोना, इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Jun 2020 4:02:22

ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को हुआ कोरोना, इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दोनों को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स थे, लेकिन उनकी मां में कोई लक्षण नहीं थे। आज दोनों का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। अब दोनों का इलाज चल रहा है। सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया।

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के ऐलान के बाद से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली में ही हैं। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली स्थित अपने आवास पर रह रहे थे, लेकिन चार दिन पहले अचानक ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स दिखे। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना सिम्टम्स दिखने के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। इसके साथ ही उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की भी कोरोना जांच कराई गई। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। अब दोनों के संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही कोरोना के सोर्स की तलाश की जा रही है।

अरविंद केजरीवाल का आज हुआ कोरोना टेस्ट

आपको बता दें कि इससे पहले कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई थी। सीएम केजरीवाल को बुखार और गले में खराश की शिकायत थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। आज सुबह कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए सीएम केजरीवाल का सैंपल भी लिया गया है। देश की राजधानी दिल्‍ली में कोराना संक्रमण का दौर थम नहीं रहा है। पिछले कुछ दिनों में प्रतिदिन हजार या उससे ज्‍यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इस मसले पर मंगलवार को दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल अनिल बैजल और उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के बीच बैठक भी हुई। वहीं, उपराज्‍यपाल ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें कोरोना इंफेक्‍शन से उत्‍पन्‍न हालात पर चर्चा की जाएगी। साथ ही इसके रोकथाम के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को छोड़ा है। वह कांग्रेस के महासचिव थे, लेकिन कांग्रेस का हाथ छोड़कर वह बीजेपी में शामिल हो गए। सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गई थी। बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट भी दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री