न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 : पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने जारी किया BJP का 'संकल्प पत्र', 75 संकल्पों के साथ जाएंगे जनता के बीच

11 अप्रैल से शुरू होने जा रहे लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज ने बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Apr 2019 12:21:11

लोकसभा चुनाव 2019 : पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने जारी किया BJP का 'संकल्प पत्र', 75 संकल्पों के साथ जाएंगे जनता के बीच

11 अप्रैल से शुरू होने जा रहे लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज ने बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। बीजेपी ने घोषणापत्र का नाम 'संकल्प पत्र' दिया है। घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि 12 कमेटियों ने संकल्प पत्र बनाने में मदद की। काफी लोगों से बात की गई। इस दस्तावेज में नए भारत के निर्माण के लिए बातें लिखी गई है। बीजेपी घोषणापत्र जारी करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया, मन की बात कार्यक्रम, 7700 से अधिक सुझाव पेटियों के माध्यम से संकल्प पत्र बनाया गया है। BJP के चुनाव घोषणापत्र समिति के प्रमुख राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ, यानी वर्ष 2022 के लिए 75 संकल्प लिए गए हैं। बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद के प्रति पूरी प्रतिबद्धता है। आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। यूनिफॉर्फ सिविल कोड के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए जितनी सख्ती हो सकती है हम करेंगे। सिटीजनशिप बिल को हम लागू करेंगे। हम संस्कृति पर आंच नहीं आने देंगे। देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे। राम मंदिर के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे। उसके रास्ते तलाशेंगे।

चुनावी घोषणा पत्र जारी करने से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। बीजेपी अध्यक्ष ने संकल्प पत्र जारी करने से पहले मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि ये संकल्प पत्र देश की सारी अपेक्षाओं को 2019 के संकल्प पत्र में रखा है। अमित शाह ने बताया कि संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह इसे जारी करेंगे। अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र 6 करोड़ लोगों के साथ चर्चा के बाद बनाया है। अमित शाह ने कहा हम लोगों के सोचने का स्तर बदला है। 2014 से 2019 तक हमने आपकी अपेक्षाओं को अनुरूप काम किया है। अमित शाह ने कहा देश की सुरक्षा को लेकर हमने कड़े कदम उठाए, आज कोई भारत को हल्के में नहीं ले सकता है। शाह ने कहा बीजेपी ने पिछले 5 साल में 60 किमी हाईवे बनाए। 5 साल में एक भी घोटाला नहीं हुआ। अमित शाह ने कहा, पिछले पांच सालों में हमने गरीबों को सुविधाएं देने का सफल प्रयास किया है, बिजली, शौचालय, गैस, आवास, स्वास्थ्य योजना का लाभ मिला है। 5 साल के अंदर हमने 50 करोड़ गरीबों को उठाने का प्रयास मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल