न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

असम के मंत्री ने कहा - अगर मोदी फिर PM नहीं बने, तो संसद पर हमला कर सकता है पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच बीजेपी के दिग्गज नेता और असम के वित्तमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का चौकाने वाला बयान सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Mar 2019 8:53:56

असम के मंत्री ने कहा - अगर मोदी फिर PM नहीं बने, तो संसद पर हमला कर सकता है पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच बीजेपी के दिग्गज नेता और असम के वित्तमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का चौकाने वाला बयान सामने आया है। असम के नगांव जिले के कामपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बने, तो पाकिस्तान भारतीय संसद और असम विधानसभा में हमला कर सकता है। भारत पाकिस्तान के हमले का जवाब भी नहीं दे पाएगा। पीएम मोदी ही पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है। नया भारत पाकिस्तान के हमले का जवाब दे सकता है। उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की तारीफ करने वाले 130 लोगों को असम में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने वालों के सामने कांग्रेस खुद को सरेंडर कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर हम बीजेपी के नेतृत्व में एकजुट नहीं हुए, तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोग एक दिन हमारी सभ्यता और संस्कृति को तबाह कर देंगे। बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा शर्मा का यह बयान पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद सामने आया है।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना के मिराज लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इस एयर स्ट्राइक में मरने वाले आतंकियों की संख्या को लेकर सियासी घमासान चालू हो गया है। इस एयर स्ट्राइक में 280 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की बात कही जा रही है। वही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि ''पुलवामा हमले के सभी को लगा कि इस बार सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हो सकती, इस बार क्यो होगा? उस प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने 13वें दिन एयर स्ट्राइक की जिसमें 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए।'' जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा है, 'क्या अमित शाह के मुताबिक़ सेना झूठ बोल रही है? सेना ने साफ़ साफ़ कहा है कि कोई मरा या नहीं मरा या कितने मरे, ये नहीं कहा जा सकता। अपने चुनावी फ़ायदे के लिए क्या अमित शाह और भाजपा सेना को झूठा बोल रहे हैं? देश को सेना पर भरोसा है, क्या अमित शाह और भाजपा को सेना पर भरोसा नहीं?' वही इन सवालों के बीच नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) के सर्विलांस से खुलासा हुआ है कि जब बालाकोट में भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की, उस समय वहां पर 300 से ज्यादा मोबाइल फोन एक्टिव थे। इससे साफ होता है कि भारतीय वायुसेना ने जिस समय बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमला किया, उस समय वहां पर 300 आतंकी मौजूद थे। इसके अलावा बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंप में 300 आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी RAW ने भी उपलब्ध कराई थी। खुफिया एजेंसियों ने भी सैटेलाइट के जरिए जैश के बालाकोट कैंप में काफी संख्या में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी जुटाई थी।

himanta biswa sarma,assam minister,bjp leader,pakistan,parliament,bjp govt

आतंकियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी चेतावनी

वहीं, सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गृह राज्य गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान और आतंकियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि 'मैं अब लंबा इंतजार नहीं कर सकता। चुन-चुन के हिसाब लेना मेरी फितरत है। पीएम ने कहा, अब घर में घुस के मारेंगे। 40 साल से आतंकवाद हिन्दुस्तान के सीने में गोलियां दाग रहा है, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में डूबे लोग कदम उठाने से डरते थे। मुझे सत्ता की कुर्सी की परवाह नहीं है, मुझे चिंता मेरे देश की है। मेरे देश के लोगों की सुरक्षा की है।' पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर भारत के हवाई हमले का परोक्ष जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, 'अगर एक काम पूरा हो जाता है, तो हमारी सरकार सोती नहीं है, बल्कि दूसरे काम के लिए तैयार रहती है।' उन्होंने कहा, 'बड़े और कठोर फैसले लेने हुए तो हम पीछे नहीं रहेंगे।' प्रधानमंत्री ने कहा, "आतंकवाद के मर्ज का इलाज होना चाहिए, बीमारी पड़ोस में है इसलिए इलाज हो रहा है। देश की सेना पर सवाल किया जा रहा है, देश की सेना जो कह रही है उस पर सबको यकीन करना होगा।'' इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''ना समझ लोग राफेल पर सवाल उठा रहे है, मैं आपको कह रहा हूं कि अगर राफेल होता तो अपना एक भी नहीं जाता और उनका एक भी नहीं बचता।''

इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों पर भी करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अगर मोदी को गाली देनी है तो दे, लेकिन सेना का अपमान न करे। सेना का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मोदी ने कहा कि भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक से विपक्ष के पेट में दर्द होता है। यह देश का दुर्भाग्य है कि यहां के कुछ नेता जो बयानबाजी करते हैं, उन्हें पाकिस्तान के अखबारों में हेडलाइन बना दी जाती है। यहां के नेताओं की बयानबाजी पर पाकिस्तान की संसद में तालियां बजती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल