न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए रविवार देर रात 72 नामों की पहली सूची जारी कर दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Apr 2018 9:55:50

BJP ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए रविवार देर रात 72 नामों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को शिकारीपुरा से टिकट दिया है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। पूर्व उप मुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा शिवमोगा से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उम्मीदवार तय करने के लिए भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति ने लगभग ढाई घंटे मंथन किया। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के साथ पार्टी के कई और नेता भी शामिल थे।

राज्य की 224 सीटों में से पार्टी ने पहले दौर में लगभग 140 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। पार्टी राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पर उम्मीदवार चयन में वह सामाजिक समीकरणों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा देने की सिफारिश के बाद भाजपा लिंगायत समुदाय के कुछ कद्दावर नेताओं को मैदान में उतार सकती है।

इससे पहले शनिवार देर रात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य के कई नेताओं के साथ उम्मीदवारों के नामों को लेकर गहन चर्चा की थी। इस बैठक में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, राज्य के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर मौजूद थे। रविवार दोपहर में एक बार फिर भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान लगभग 140 सीटों पर उम्मीदवार के नाम तय कर लिए गए।

शाम साढे छह बजे से शुरू हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गहन चर्चा की गई। रात नौ बजे येदियुरप्पा और कर्नाटक के नेता बैठक से चले गए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य नेताओं के साथ चर्चा जारी रखी। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने हाल के दलित आंदोलन और सामाजिक समीकरणों को लेकर भी चर्चा की है।

पार्टी ने लिंगायत नेता येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर रखा है लेकिन कांग्रेस के लिंगायत को अलग धर्म मानने की सिफारिश के दांव से उम्मीदवार तय करने में समस्या आ रही है। पार्टी लिंगायत समुदाय के उन नेताओं पर ज्यादा जोर दे रही है जो सामाजिक रूप से ज्यादा प्रभावी हों। इसके अलावा वह वोकलिगा और दूसरे समुदायों को भी साधे रखने की कोशिश में जुटी है।

गौरतलब है कि कर्नाटक में एक ही चरण में मतदान होंगे और 12 मई को चुनाव होंगे और 15 मई को नतीजे आएंगे। कर्नाटक में 56 हजार पोलिंग स्‍टेशन होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत