न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'केवल पीएम मोदी ही दे सकते हैं पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब' : अमित शाह

रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ही केवल एक ऐसे नेता हैं जो पूरी क्षमता के साथ पाकिस्तान (Pakistan) को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं और देश को आगे ले जा सकते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Feb 2019 8:35:49

'केवल पीएम मोदी ही दे सकते हैं पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब' : अमित शाह

जम्मू कश्मीर की मौजूदा स्थिति के लिए कांग्रेस (Congress) को जिम्मेदार ठहराते हुए रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ही केवल एक ऐसे नेता हैं जो पूरी क्षमता के साथ पाकिस्तान (Pakistan) को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं और देश को आगे ले जा सकते हैं। बीजेपी अध्यक्ष ने बीजेपी के जम्मू में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'देश विभिन्न सुरक्षा मुद्दों का सामना कर रहा है। केवल मोदी ही देश को सुरक्षा दे सकते हैं और इसे आगे ले जाकर एक विश्व शक्ति बना सकते हैं और उनमें पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता है।'

कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि वे (विपक्षी गठबंधन) देश की भलाई के लिए कुछ भी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस गठबंधन से यह पूछकर थक गया हूं कि उनका नेता कौन है। वे मुझे जवाब नहीं दे रहे हैं लेकिन जनता को उनसे पूछना चाहिए कि उनका नेता कौन है और उनकी नीतियां क्या हैं? उनका कोई नेता नहीं है और कोई नीति नहीं है और इस तरह का गठबंधन देश का भला नहीं कर सकता है। यह उन लोगों का समूह है जो वंशवादी राजनीति में हैं और वे अपने स्वयं के परिवारों के लिए एक साथ आए हैं और वे केवल अपने राजनीतिक हितों की रक्षा कर रहे हैं'

उन्होंने कहा, 'वह आपके नाना थे जिन्होंने इस तरह के निर्णय लिये और हमें यह विरासत में मिला है, लेकिन चिंता न करें, यह कांग्रेस सरकार नहीं है, बल्कि बीजेपी सरकार है और हमारा संकल्प है कि हम इसे (जम्मू और कश्मीर) भारत से अलग नहीं होने देंगे।'

शाह ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई विभिन्न विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी ने देश में विकास के एक नये चरण को सुनिश्चित किया और उन 50 करोड़ गरीब लोगों के सपनों को पूरा कर रही है जिनके पास कोई सुविधा नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी एक मेहनती कार्यकर्ता हैं, वह 24 घंटे में 18 घंटे तक काम कर रहे हैं और देश के लिए उनका एक दृष्टिकोण है। वह दुनियाभर में बहुत लोकप्रिय हैं और केवल वही एक ऐसे व्यक्ति हैं जो इस देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं और भारत को विश्व शक्ति बनायेंगे।’’

शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी की वंशवादी सरकारें अपने-अपने विकास को लेकर ज्यादा परेशान थीं लेकिन जब से बीजेपी सरकार आई तो हमने यह सुनिश्चित किया कि हर एक पैसा आम लोगों तक पहुंचे।’’ एनसी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के उस बयान का जिक्र करते हुए जिसमें ‘‘उन्होंने पूछा है कि बीजेपी ने राज्य को क्या दिया है, शाह ने कहा कि फारूक साहब हम यहां रह रहे हैं और घूमने के लिए लंदन नहीं जाते हैं। वे हमसे हिसाब मांग रहे हैं और घाटी के युवाओं को गुमराह और भड़का रहे हैं। मैं घाटी के युवाओं से यह पूछना चाहता हूं कि उनके बच्चे कहां पढ़ रहे हैं और जो लोग घाटी में स्कूल बंद कर रहे हैं, वे जनता के पैसों से अमेरिका और इंग्लैंड में शिक्षा के लिए नामांकन करा रहे हैं।’’

शाह ने कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि असम की तर्ज पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक रोहिंग्या शरणार्थियों समेत एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर किया जाये। असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का जिक्र करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी देश से एक-एक घुसपैठिये को बाहर करने के लिये कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इसी तरह की मुहिम चलायेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत