न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखण्ड: पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, मालिक से चाबी मांगकर करता था बाइक की चोरी

झारखण्ड के जामताड़ा जिले में पुलिस ने ऐसे शातिर चोर को पकड़ा है। जामताड़ा पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है, जो बाइक चोरी करने के लिए न तो रात देखता था और ना हीं दिन।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Nov 2020 7:26:50

झारखण्ड: पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, मालिक से चाबी मांगकर करता था बाइक की चोरी

झारखण्ड के जामताड़ा जिले में पुलिस ने ऐसे शातिर चोर को पकड़ा है। जामताड़ा पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है, जो बाइक चोरी करने के लिए न तो रात देखता था और ना हीं दिन। चोरी करते समय उसे किसी का डर भी नहीं होता था, क्योंकि बाइक मालिक से वह उसकी स्वेच्छा से चाबी लेता और फिर बाइक को गायब कर देता। जब तक लोग इस शातिर चोर के इरादों को समझ पाते, तब तक बहुत देर हो जाती थी। पुलिस ने पकड़े गये शातिर चोर का नाम वसीम शेख बताया है। इसके साथ ही पुलिस ने गैरेज मालिक अब्दुल वकील को भी गिरफ्तार किया है। अब्दुल वकील चोरी की बाइक को ठिकाने लगाने का काम करता था।

ऐसे देता था चोरी को अंजाम

मामले की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु आईपीएस शुभांशु जैन ने बताया कि जिले में कई ऐसी बाइक चोरी की वारदातें सामने आईं, जिसमें शातिर ने अनोखे तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि शातिर किसी भी बड़ी दुकान पर पहुंचता, वहां पर सामान खरीदने के लिए लंबी चौड़ी लिस्ट दुकानदार को थमा देता। जब पैसे देने की बारी आती, तो वह पर्स घर पर भूलने का बहाना बनाता। इसके बाद वह दुकानदार को अपनी बातों में उलझाते हुए, उसकी बाइक ये कहकर मांग लेता, कि उसे घर से पैसे लाने हैं। बिक्री के लालच में दुकानदार भी अपनी बाइक की चाबी बिना सोचे समझे शातिर को थमा देते थे, जिसके बाद ये शातिर आसानी से बाइक को चोरी कर अब्दुल वकील के गैरेज पर पहुंचा देता था।

चेहरे पर मास्क लगाकर करता था चोरी

पुलिस ने बताया कि शातिर को कोई पहचान न सके, इसके लिए वह अपना चेहरा मास्क से छुपाये रहता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में उसने बाइक चोरी की कई वारदातों को स्वीकार किया है। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन