न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तलाक की अर्जी वापस लेने की अटकलों के बीच कोर्ट पहुंचे तेजप्रताप, कहा - 'अपने फैसले पर अडिग हैं...'

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपनी बीवी ऐश्वर्या से तलाक के लिए कोर्ट में लगाई याचिका वापस ले ली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Nov 2018 4:21:43

तलाक की अर्जी वापस लेने की अटकलों के बीच कोर्ट पहुंचे तेजप्रताप, कहा - 'अपने फैसले पर अडिग हैं...'

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस लेने की अटकलें थीं। उन्होंने साफ कर दिया कि वह अपने फैसले पर अडिग हैं। तेज प्रताप ने फैमिली कोर्ट के जज से मिलने के बाद कहा कि वे अपने फैसले पर अडिग हैं और तलाक की अर्जी वापस नहीं लेंगे।

बता दे, तेजप्रताप ने इसी महीने की शुरुआत में पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग होने के लिए पटना के फैमिली कोर्ट में अर्जी दी थी। इसके बाद लालू यादव के परिवार में काफी उठापटक मच गई थी। तेज प्रताप को काफी समझाने की कोशिश की गई। लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रहे। उन्होंने कहा था कि ऐश्वर्या राय के साथ रहना मुश्किल है। हम घुट-घुट कर जीना नहीं चाहते हैं। इससे अच्छा है कि हम तलाक ले लें।
तेज प्रताप ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर दोहे के जरिए अपने मन की स्थिति बताई थी। उन्होंने 23 नवंबर को सोशल मीडिया पर रहीम के दोहे की एक पंक्ति लिखी- "... टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाय।" तेज प्रताप के इस पोस्ट से कहीं न कहीं साफ हो रहा है कि उनके ऊपर ऐश्वर्या के साथ विवाद सुलझाने का दबाव है, लेकिन वह रिश्ता नहीं निभाना चाहते हैं। इस पोस्ट के जरिए तेज प्रताप ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐश्वर्या के साथ अगर वह विवाद सुलझा भी लेते हैं तब भी दोनों के रिश्ते पहले की तरह मधुर नहीं हो सकते हैं। वहीं तेजप्रताप को मनाने की कोशिशें जैसे-जैसे धीमी पड़ रही हैं, वैसे वैसे उनके ससुर चंद्रिका राय की चिंता बढ़ती जा रही है। वह अपनी बेटी ऐश्वर्या के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

बता दें, पटना की स्थानीय दीवानी अदालत में तेजप्रताप की तरफ से अर्जी दाखिल करने वाले वकील यशवंत कुमार शर्मा ने बताया था कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-ए के तहत तलाक मांगा गया है। इस धारा के तहत पति या पत्नी में से कोई भी एक तरफा तरीके से तलाक मांग सकता है।

गौरतलब है कि बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अजीब हरकतों के कारण हमेशा से चर्चा में रहे हैं। मई महीने में उनकी अपनी पत्नी के साथ साइकिल पर पोज देने वाली तस्वीर वायरल हुई थी। बाद में तेज प्रताप की साइकिल वाली एक और तस्वीर वायरल हुई जिसमें वे साइकिल से गिरे हुए दिखे। तेज प्रताप यादव पटना की सड़कों पर एक साइकिल रैली के दौरान अचानक बीच सड़क पर गिर गए थे। इस घटना को कई लोगों ने अपने मोबाइल में कैप्चर कर लिया था। उसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी