न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार / छपरा में एक दिन में मिले 16 नए कोरोना मरीज, इनमें 6 दुकानदार भी शामिल, मचा हड़कंप

छपरा जिले में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को 16 नए मरीज सामने आए है। सबसे चिंता की बात यह है कि इन नए मिले मरीजों में 6 दुकानदार भी शामिल है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jun 2020 1:29:30

बिहार / छपरा में एक दिन में मिले 16 नए कोरोना मरीज, इनमें 6 दुकानदार भी शामिल, मचा हड़कंप

छपरा जिले में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को 16 नए मरीज सामने आए है। सबसे चिंता की बात यह है कि इन नए मिले मरीजों में 6 दुकानदार भी शामिल है। जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया है। इससे पहले शहर में जूस, फल और सब्जी व अंडा बेचने वाले में कोरोना का संक्रमण मिल चुका है। ये सभी फिलहाल अस्पताल में है। जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन मौतों के साथ 181 तक पहुंच चुकी है।

65 मरीजों का चल रहा है इलाज

शुक्रवार को मिले 16 नये मरीजों में छपरा शहर के बाजार समिति, साढा बाजार, उमा नगर मोहल्ला, घेघटा मेला तथ शहर के नवीगंज मोहल्ला से एक-एक मरीज शामिल हैं। वहीं, प्रखंडों में शमशुद्दीनपुर से एक मरीज, सिताबदियारा से 2 मरीज, रिविलगंज बाजार से चार मरीज और मांझी के मझनपुरा एवं गरखा के महम्मदा से एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला है। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिले में 113 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं, जबकि 65 मरीजों का उपचार चल रहा है।

इस कारण बढ़ी संख्या

बता दे, जिले में कोरोना मरीजों की संख्या प्रवासियों के लौटने के बाद बढ़ी है। नयी रिपोर्ट के बाद अब छपरा भी हॉट जोन में शामिल हो गया है। शहर में 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं शहरवासियों की नींद उड़ गई है। शहर के सभी मरीज संक्रमित मरीजों संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए हैं।

वहीं, बिहार की बात करे तो कोरोना से शुक्रवार को 50वीं मौत हो गई। सारण के एकमा के 62 साल के बुजुर्ग कन्हैया प्रसाद ने पटना के एनएमसीएच में दम तोड़ दिया। इधर, शुक्रवार को 250 नए मरीज मिले। इनमें पांच पटना के हैं। इस तरह राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 7 हजार 290 हो गई है। हालांकि इसमें 71% कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। शुक्रवार को 137 लोगों को छुट्टी मिली। अबतक 5 हजार 98 लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। इधर, राज्य में कोरोना सैंपल की जांच में तेजी आई है। शुक्रवार को कुल 5 हजार 978 सैंपलों की जांच हुई। शुक्रवार को बक्सर में 36, गोपालगंज में 35, सारण में 18, समस्तीपुर में 10, दरभंगा में 14, नवादा, जहानाबाद व बांका में 7-7, व बेगूसराय में 4 संक्रमित मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका