न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना / शव यात्रा में शामिल हुए 38 लोग, 16 निकले कोरोना संक्रमित

बिहार की राजधानी पटना से कुछ किलोमीटर की दूरी पर भी घटी जहां एक शव यात्रा में शामिल 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Jul 2020 9:17:25

पटना / शव यात्रा में शामिल हुए 38 लोग, 16 निकले कोरोना संक्रमित

कोरोना महामारी का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 48 हजार 479 केस मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 13.85 लाख के पार हो गई। 692 लोगों की मौत हुई, जबकि 36 हजार 327 की अस्पताल से छुट्‌टी भी हुई। देश में बढ़ते संक्रमण के बीच कई ऐसी घटनाएं सामने आई है जिसकी वजह से एक साथ बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिले है। ऐसी ही एक घटना बिहार की राजधानी पटना से कुछ किलोमीटर की दूरी पर भी घटी जहां एक शव यात्रा में शामिल 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पटना से 30 किलोमीटर दूर मनेर में एक शव यात्रा में शामिल हुए 16 लोग एक साथ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों मनेर के देवी स्थान में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और उसके बाद उसके शव यात्रा में कई लोग शामिल हुए थे।

बताया जा रहा है कि शव यात्रा में शामिल होने के बाद से ही ज्यादातर लोगों की तबीयत खराब हो गई। प्रशासन को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने शव यात्रा में शामिल हुए सभी 38 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया। टेस्ट में 16 लोग संक्रमित पाए गए। पटना जिला प्रशासन अब इन 16 लोगों के संपर्क में आए अन्य लोगों की छानबीन कर रहा है ताकि उन सभी लोगों का भी कोरोना जांच कराया जा सके।

दूल्हे की कोरोना से हुई मौत

बता दें कि पिछले ही महीने पटना के पालीगंज इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने वाले 113 लोग एक साथ कोरोना संक्रमित हो गए थे। ग्रामीण पटना इलाके में हुई इस शादी के 2 दिन बाद ही दूल्हे की कोरोना की वजह से मौत हो गई थी। दूल्हे की मौत की खबर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया था। जिसके बाद प्रशासन द्वारा शादी समारोह में शामिल होने आए अन्य सभी लोगों की जांच कराई गई। जिसमें 113 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया था।

एक दिन में मिले 2803 नए कोरोना मरीज

बता दे, बिहार में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को 2 हजार 803 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। यह अबतक का रिकाॅर्ड है। पटना में लगातार दूसरे दिन 500 से ऊपर यानी 536 मरीज मिले। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36 हजार 314 हो गई। 16 लोगों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 24 जुलाई को 1 हजार 21 और 23 जुलाई को 1 हजार 782 नए संक्रमितों की पहचान की गई। पिछले 24 घंटे में रिकाॅर्ड 1 हजार 688 संक्रमित स्वस्थ हुए। ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 24 हजार 520 हो गई। पिछले 24 घंटे में 12 हजार 461 सैंपल की जांच की गई है। राज्य में पहली बार जांच आंकड़ा भी 12 हजार पार कर गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?