न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना: नीतीश कैबिनेट का विस्तार, JDU के 8 मंत्रियों ने ली शपथ

मोदी सरकार में शामिल होने से इनकार के बाद आज बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Jun 2019 12:45:59

पटना: नीतीश कैबिनेट का विस्तार, JDU के 8 मंत्रियों ने ली शपथ

मोदी सरकार में शामिल होने से इनकार के बाद आज बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल में नीरज कुमार, संजय झा, रामसेवक सिंह, श्याम रजक, अशोक चौधरी, बीमा भारती, नरेंद्र नरायण यादव और लक्ष्मेश्वर राय को शामिल किया है। राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ और राज्यपाल लालजी टंडन ने सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

आपको बता दें कि एनडीए के सहयोगियों से बात करने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। बीजेपी कोटे के खाली मंत्री पद को भरने के लिए नाम मांगा गया था लेकिन बीजेपी की ओर से पद को खाली रखने का फैसला लिया गया। बीजेपी की ओर से मंत्री पद के लिए कोई भी नाम नहीं दिया गया जिसके बाद बीजेपी का कोई भी चेहरा मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुआ।

खबरें आ रही हैं कि जेडीयू ने बीजेपी से मंत्री पद के लिए नाम मांगा था। बीजेपी की ओर से अभी बिहार सरकार में 13 मंत्री हैं। सरकार के गठन के समय जेडीयू के 20 और बीजेपी के 14 मंत्री का फॉर्मूला तय हुआ था।

आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को इसकी जानकारी दी, और रविवार सुबह 11:30 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जद (यू) के एक नेता ने नाम प्राकशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) छोड़कर आए विधायक ललन पासवान, कांग्रेस छोड़कर जद (यू) में आए विधान पार्षद अशोक चौधरी और पूर्व मंत्री रंजू गीता को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

इस बीच हालांकि सरकार में शामिल भाजपा और लोजपा से किसी के भी मंत्री बनने के नाम अब तक सामने नहीं आए हैं। सूत्रों का कहना है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल