न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 : शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से टिकट न मिलने के पीछे रही ये 3 वजह

भाजपा (BJP) नेतृत्व के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) का हमलावर रुख एवं पार्टी विरोधी गतिविधियां उनके खिलाफ गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Mar 2019 1:47:22

लोकसभा चुनाव 2019 : शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से टिकट न मिलने के पीछे रही ये 3 वजह

भाजपा (BJP) नेतृत्व के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) का हमलावर रुख एवं पार्टी विरोधी गतिविधियां उनके खिलाफ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के लिए पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने इस बार इस सीट से केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। हालाकि चर्चा यह भी है कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर इस सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। अगर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) इस सीट से कांग्रेस (Congress) या आरजेडी (RJD) के टिकट पर चुनावी ताल ठोक देते हैं तो यहां मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) दोनों कायस्थ बिरादरी से आते हैं। शत्रुघ्न (Shatrughan Sinha) दो बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं और इसका लाभ उन्हें मिल सकता है। रविशंकर प्रसाद पहली बार इस सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे इसलिए उनके लिए यहां चुनौतियां ज्यादा होंगी।

दरहसल, पटना साहिब सीट बीजेपी के लिए अनुकूल मानी जाती है और सीट पर भाजपा को आसानी से जीत मिल सकती है. इस सीट पर कायस्थ वोट बड़ी संख्या में हैं जो परंपरागत रूप से भाजपा को वोट करते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा के टिकट न मिलने की ये रही वजहें

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार तीखे हमले किए, सरकार की नीतियों की आलोचना की और उसे कठघरे में खड़ा किया

- भाजपा के बागी यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी के साथ आना भारी पड़ा, बिहार भाजपा के नेताओं के निशाने पर रहे

- कोलकाता में ममता बनर्जी और दिल्ली में आप की रैली में शामिल हुए

PM मोदी पर शत्रुघ्न सिन्हा का तंज

हाल ही में पीएम मोदी (PM Modi) के महागठबंधन को 'महामिलावट' कहने पर तंज कसते हुए शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने ट्वीट कर कहा, "सरजी, आपके अनुसार 20 से ज्यादा पार्टियां 'महामिलावट' हैं, लेकिन आपको 40 से ज्यादा दल सपोर्ट कर रहे हैं। आप इसे क्या कहेंगे? 'महागिरावट'। शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने आगे लिखा, यही समय है जब आप अपने सभी या कुछ वादों को पूरा कर वादों और प्रदर्शन के बीच की खाई पाटें।" पीएम मोदी से सवाल पूछते हुए सिन्हा ने लिखा, '100 स्मार्ट शहरों का क्या हुआ? क्या किसी एक का नाम बता सकते हैं?। अगर ताली कप्तान को मिलती है तो गाली भी कप्तान की है'। आपको बता दे पिछले हफ्ते भी शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उनसे कम से कम एक प्रेस कांफ्रेंस कर सवालों का सामना करने की अपील की थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा था, सर, चुनाव की तिथि घोषित हो गई है, अब तो कम से कम एक ऐसी स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस कांफ्रेंस कर दीजिए, जिसका सेशन बनावटी न हो। साथ ही यह प्रेस कांफ्रेंस राग दरबारी और सरकारी मानसिकता वाला मीडिया न करे। नहीं तो आप लोकतांत्रिक दुनिया के इतिहास में एक ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में नीचे गिर जाएंगे, जिनके कार्यकाल में एक भी प्रश्नोत्तर सत्र नहीं हुआ।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत