Bihar Exit Poll : बिहार के नए Big Boss बनेंगे तेजस्वी यादव, नितीश की करारी हार! यहां देखे सारे एग्जिट पोल

By: Pinki Sat, 07 Nov 2020 10:38:13

Bihar Exit Poll : बिहार के नए Big Boss बनेंगे तेजस्वी यादव, नितीश की करारी हार! यहां देखे सारे एग्जिट पोल

बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान समाप्त होने के कुछ ही देर बाद विभिन्न टीवी न्यूज चैनलों और सर्वेक्षण एजेंसियों ने एग्जिट पोल के परिणाम जारी किए। 8 में से 4 एग्जिट पोल में तेजस्वी सरकार बनने के संकेत हैं, जबकि बाकी 4 में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार दिख रहे हैं। हालांकि, एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का अंतर बहुत कम रहेगा।

- रिपब्लिक-जन की बातः महागठबंधन को बढ़त के आसार

NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

- टुडेज चाणक्यः महागठबंधन की एकतरफा जीत का अनुमान

NDA को 55, महागठबंधन को 180 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं।

- ETG बिहारः महागठबंधन को बढ़त

NDA को 114, महागठबंधन को 120 और अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं।

- एक्सिस माय इंडिया-आज तकः महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान

NDA को 69 से 91, महागठबंधन को 139 से 161, लोजपा को 3 से 5 और अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।

- C वोटर-एबीपीः त्रिशंकु विधानसभा के आसार

NDA को 104 से 128, महागठबंधन को 108 से 131 और अन्य को 5 से 11 सीटें मिल सकती हैं। लोजपा को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान।

- न्यूज X-DV रिसर्चः महागठबंधन और एनडीए में टक्कर

NDA को 110 से 117, महागठबंधन को 108 से 123, लोजपा को 4 से 10 और अन्य को 8 से 23 सीटें मिलने का अनुमान।

- C वोटर-टाइम्स नाउः त्रिशंकु विधानसभा के आसार

NDA को 116, महागठबंधन को 120, लोजपा को 1 और अन्य के पास 6 सीटें जा सकती हैं।

- टीवी-9 भारतवर्षः
NDA-महागठबंधन में कड़ी टक्कर

NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

ये भी पढ़े :

# Today Chanakya Exit Poll सही हुआ तो तेजस्वी होंगे बिहार के नए CM, 44% वोट मिलने का अनुमान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com