न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार के इन युवाओं ने बढ़ाई परिवार की राजनीतिक विरासत, जीता चुनाव

इस चुनाव में कई ऐसे दिग्गज नेता हैं, जिनकी संतानों को हार का सामना करना पड़ा है, तो वहीं कुछ ऐसे भी चेहरे हैं, जिनकी विरासत को उनके पुत्र और पुत्रियों ने आगे बढ़ाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 1:01:45

बिहार के इन युवाओं ने बढ़ाई परिवार की राजनीतिक विरासत, जीता चुनाव

बिहार में कांटे की टक्कर के बीच नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 243 में से 125 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा (122) पार कर लिया। राज्य में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार बिहार के सीएम के तौर पर सातवीं बार शपथ लेंगे। बिहार विधानसभा का चुनाव इस बार कई मायनों में अनोखा और खास रहा है। बिहार में इस बार कई नेताओं के पुत्र-पुत्रियों को विभिन्न दलों से टिकट मिला था, जिनमें से कुछ की जहां विधानसभा में एंट्री हुई है तो कुछ को मुंह की भी खानी पड़ी है। इस चुनाव में कई ऐसे दिग्गज नेता हैं, जिनकी संतानों को हार का सामना करना पड़ा है, तो वहीं कुछ ऐसे भी चेहरे हैं, जिनकी विरासत को उनके पुत्र और पुत्रियों ने आगे बढ़ाया है।

bihar,bihar assembly election,bihar chunav,bihar news,bihar winner list,news

चेतन आनंद

शिवहर विधानसभा सीट (Sheohar Assembly) पर राजद (RJD) प्रत्याशी चेतन आनंद (Chetan Anand) ने कब्जा जमा लिया है। महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी चेतन आनंद ने 72 हजार 818 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी सह निवर्तमान विधायक व जदयू प्रत्याशी मो। शरफुद्दीन को 35 हजार 461 मतों के भारी अंतर से शिकस्त देने में कामयाबी पाई। चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन और मां लवली आनंद दोनों बिहार के राजनीति से जुड़े हैं और सांसद रह चुके हैं। इस बार के चुनाव में लवली आनंद और चेतन दोनों मैदान में थे। दोनों को राजद ने टिकट दिया था। लवली आनंद भले ही सहरसा से हार गई हों लेकिन चेतन ने राजद उम्मीदवार के तौर पर शिवहर से जीत हासिल की है।

bihar,bihar assembly election,bihar chunav,bihar news,bihar winner list,news

श्रेयसी सिंह

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता और स्टार शूटर श्रेयसी सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई सीट पर भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। पहली बार चुनाव लड़ रही श्रेयसी ने इस सीट पर वर्तमान राजद विधायक विजय प्रकाश को मात दी है। श्रेयसी सिंह ने इस सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी प्रकाश को 41 हजार से अधिक मतों से हराया है। श्रेयसी को 79,156 मत प्राप्त हुए जबकि प्रकाश को 38,147 वोट प्राप्त हुए। 27 वर्षीय श्रेयशी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं जो कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे थे, लेकिन बाद में राहें अलग कर ली थी। श्रेयसी की मां पुतुल कुमारी ने 2014 के चुनाव में बांका सीट से लोकसभा चुनाव जीता था।

bihar,bihar assembly election,bihar chunav,bihar news,bihar winner list,news

ऋषि कुमार

बिहार की ओबरा विधानसभा सीट पर इस बार चुनावी जंग काफी रोचक रही। इस सीट पर महागठबंधन की ओर से आरजेडी और एनडीए खेमे से जेडीयू के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, चुनावी मैदान मे आरजेडी के ऋषि कुमार का जलवा बरकरार रहा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एलजेपी उम्मीदवार प्रकाश चंद्रा को 22668 वोटों से मात देते हुए जीत हासिल की। ऋषि के परिवार का भी राजनीति से पुराना नाता है। उनकी मां कांति सिंह केंद्रीय मंत्री थीं और लालू परिवार की काफी करीबी मानी जाती हैं। कांति के बेटे ऋषि इस बार ओबरा क्षेत्र से चुनाव लड़े और उन्होंने जीत भी दर्ज की।

bihar,bihar assembly election,bihar chunav,bihar news,bihar winner list,news

राहुल तिवारी

राजद के चाणक्य कहे जाने वाले शिवानंद तिवारी के पुत्र मंटू तिवारी ने इस बार भी बिहार चुनाव में जीत हासिल की है। मंटू तिवारी को बिहार के भोजपुर जिले की शाहपुर सीट से जीत मिली है। उनके पिता और दादा दोनों बिहार की राजनीति के कद्दावर नेता माने जाते हैं।

bihar,bihar assembly election,bihar chunav,bihar news,bihar winner list,news

सुधाकर सिंह

बिहार में राजद के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने भी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की हैं। रामगढ़ विधानसभा से राजद के सुधाकर सिंह 187 वोट से जीत हासिल की है। उनके पिता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं जो रामगढ़ सीट से 5 बार विधायक रहे हैं। इस बार के चुनाव में राजद के टिकट से सुधाकर ने अपने पिता की परंपरागत सीट रामगढ़ से जीत हासिल की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह