न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में साल का बड़ा रेल हादसा, 11 डिब्बे पटरी से उतरे, 7 की मौत, ये हैं 2018 के 4 बड़े रेल हादसे जिसने ली हजारों की जान

बिहार में हाजीपुर के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। हाजीपुर के पास सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस (Seemanchal Express) के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Feb 2019 10:38:16

बिहार में साल का बड़ा रेल हादसा, 11 डिब्बे पटरी से उतरे, 7 की मौत, ये हैं 2018 के 4 बड़े रेल हादसे जिसने ली हजारों की जान

बिहार में हाजीपुर के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। हाजीपुर के पास सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस (Seemanchal Express) के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं जिसमे 7 लोगों की मौत की खबर आ रही है जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा रविवार तड़के तीन बजकर 52 मिनट पर सहदेई बुजुर्ग में हुआ जब सहदेई बुजुर्ग में जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस (Seemanchal Express) के 9 कोच पटरी से उतर गए। यह ट्रेन जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली आ रही थी। रेलवे ने हादसे के जांच के आदेश दे दिए हैं। ईस्टर्न सर्कल के CRS लतीफ खान सीमांचल एक्सप्रेस हादसे की जांच करेंगे। कई यात्री बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं तो वहीं कुछ को मामूली चोटें आई हैं। रेलवे के प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि जनरल श्रेणी का एक डिब्बा, एसी क्लास का एक डिब्बा बी3, स्लीपर क्लास के 3 डिब्बे एस8, एस9, एस10 और चार अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए और एक के ऊपर एक डिब्बे चढ़ते चले गए। मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। रेलवे ने इसके लिए हेल्पलाईन जारी कर दी है। घायलों को लगातार अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। मेडिकल टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है। रेलवे ने हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

हेल्पलाइन नंबर हैं:

सोनपुर- 06158221645
हाजीपुर - 06224272230,
बरौनी - 0627923222
मुजफ्फरपुर- 06279-232222
समस्तीपुर- 06158-221645

साल 2019 की ये पहली रेल दुर्घटना है, इसके पहले बड़ा रेल हादसा पिछले साल अक्टूबर के महीने में अमृतसर में हुआ था। बहरहाल हम यहां आपको बताते हैं बीते साल (2018) में हुई रेल दुर्घटनाओं के बारे में...

biggest rail accident,india,2018 train accident,seemanchal express,seemanchal express train accident,bihar news,indian railway

19 अक्टूबर 2018 - अमृतसर ट्रेन हादसा

इस हादसे में सेकेंड के अंदर काल के गाल में समा गए थे 60 लोग। दशहरे के मौके पर पंजाब के अमृतसर पर एक बड़ा रेल हादसा हुआ था। पठानकोट से अमृतसर आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 60 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग इस दुर्घटना में हताहत हुए थे।यह हादसा अमृतसर में जोड़ा फाटक के नजदीक हुआ जहां रेलवे ट्रैक के किनारे रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वहां हजारों लोग वहा एकत्र हुए थे तभी पटाखों की आवाज आई तो लोग भागने लगे और उन्हें ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी। इस दौरान आ रही ट्रेन की चपेट में सैकड़ों लोग आ गए थे।अमृतसर के जोड़ा फाटक इलाके में रेलवे ट्रैक के नजदीक रावण का पुतला जलाया जा रहा था।

biggest rail accident,india,2018 train accident,seemanchal express,seemanchal express train accident,bihar news,indian railway

अक्तूबर 2018 में ही हुआ था ये बड़ा रेल हादसा

साल 2018 10 अक्टूबर को ही रायबरेली के पास मालदा टाउन से नई दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस (14003) के इंजन और नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा रायबरेली के निकट हरचंदपुर के बाबापुर के पास हुई। हादसे में 7 लोग मारे गए जबकि 35 से अधिक घायल हुए थे। रेल मंत्री गोयल ने घटना के जांच के आदेश दिए थे।

biggest rail accident,india,2018 train accident,seemanchal express,seemanchal express train accident,bihar news,indian railway

जुलाई 2018 में तमिलनाडु में हुआ ये रेल हादसा

24 जुलाई 2018 को तमिलनाडु के सेंट थॉमस माउंट स्टेशन के पास ट्रेन में सवार 4 यात्रियों की बिजली के खंभे से टकराने की वजह से मौत हो गई थी। इसी हादसे में 10 अन्य यात्री घायल भी हुए थे। ये सभी लोकल ट्रेन से ट्रेन के बाहर लटककर यात्रा कर रहे थे जिसका खामियाजा इन्हें भुगतना पड़ा। इसके हादसे के बाद से ट्रेन से लटककर यात्रा नहीं करने के लिए कई जागरुकता अभियान भी चलाए गए थे।

biggest rail accident,india,2018 train accident,seemanchal express,seemanchal express train accident,bihar news,indian railway

अप्रैल 2018 कुशीनगर में दर्दनाक रेल हादसा

कुशीनगर जिले के दुदुही रेलवे स्टेशन के नजदीक मानव रहित क्रासिंग पर एक स्कूल वैन के पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गयी थी।ये हादसा कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थावे के पास दुदुही रेलवे स्टेशन के पास एक मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर हुआ था। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक वैन सिवान गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन (55075) की चपेट में आ गयी थी। दुर्घटना में कम से कम 13 बच्चों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि क्रासिंग पर एक मानव रहित क्रासिंग मित्र तैनात था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत