न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जून 2021 तक भारत में लॉन्‍च हो जाएगी कोरोना वायरस की स्‍वदेशी वैक्‍सीन : भारत बायोटेक

कंपनी का कहना है कि कोरोना वायरस की यह स्‍वदेशी वैक्‍सीन अगले साल यानी 2021 के जून तक लॉन्‍च होने की पूरी संभावनाएं हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 9:06:15

जून 2021 तक भारत में लॉन्‍च हो जाएगी कोरोना वायरस की स्‍वदेशी वैक्‍सीन : भारत बायोटेक

भारतीय कंपनी भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की स्‍वदेशी कोरोना वायरस वैक्‍सीन (Covid 19 Vaccine) 'कोवैक्‍सिन' (Covaxin) को ड्रग नियामक संस्था ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने तीसरे चरण के ट्रायल के लिए मंजूरी दे दी है। वहीं कंपनी का कहना है कि कोरोना वायरस की यह स्‍वदेशी वैक्‍सीन अगले साल यानी 2021 के जून तक लॉन्‍च होने की पूरी संभावनाएं हैं।

कोवैक्सिन (Covaxin) को भारत बायोटेक ने भारतीय जैव चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से बनाया है। हैदराबाद स्थित वैक्सीन निर्माता ने 2 अक्टूबर को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को आवेदन दिया था और तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति मांगी थी। कंपनी की योजना 12 से 14 राज्‍यों के करीब 20,000 से अधिक लोगों को इस ट्रायल में शामिल करने की है। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर साई प्रसाद ने बताया कि अगर सभी तरह की अनुमति कंपनी को ठीक समय पर मिल गईं तो ऐसे में संभावना है कि 2021 की दूसरी तिमाही तक वैक्‍सीन के तीसरे क्‍लीनिकल ट्रायल की सभी क्षमताओं और नतीजों के बारे में हमें पता चल जाएगा।

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, भारत बायोटेक ने पहले और दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल के डाटा ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के पास जमा किया था। डाटा का आकलन करने के बाद विशेषज्ञों के पैनल ने तीसरे चरण के ट्रायल के लिए अनुमति देने की सिफारिश की थी।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के सहयोग से विकसित कोवैक्सिन ऐसा टीका है, जिसमें शक्तिशाली इम्‍यून सिस्‍टम विकसित करने के लिए कोविड-19 वायरस के 'मारे गए विषाणुओं' को शरीर में इंजेक्ट किया जाता है।

वहीं भारत में सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया भी कोरोना वायरस संक्रमण की वैक्‍सीन 'कोवीशील्‍ड' बना रहा है। माना जा रहा है कि उसका कार्य भारत बायोटेक से आगे चल रहा है। कहा जा रहा है सीरम इंस्‍टीट्यूट ने तीसरे चरण के ट्रायल के लिए लोगों की चुनाव भी करना शुरू कर दिया है। साई प्रसाद ने कहा, 'हम अपने सभी चरण -1, चरण -2 और चरण -3 क्‍लीनिकल ट्रायल को पूरी तरह से करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन मुझे लगता है कि सरकार आपातकालीन उपयोग की मंजूरी पर भी विचार कर सकती है।'

मरीजों के बढ़ने की रफ्तार घटी

आपको बता दे, देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट यानी मरीजों के बढ़ने की रफ्तार लगातार घट रही है। पिछले 5 दिन में ये 6.37% से घटकर 3.82% पर पहुंच गई है। 24 घंटे में 14.69 लाख लोगों की जांच हुई। इनमें 3.82% लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस बीच, 62 दिन बाद एक बार फिर से एक्टिव केस की संख्या 7 लाख से कम हो गई है। 21 अगस्त को देश में 6.96 लाख एक्टिव मरीज थे। इसके बाद लगातार इसमें इजाफा होता रहा। 17 सितंबर को यह बढ़कर 10.17 लाख तक पहुंच गया था। अक्टूबर महीने में एक्टिव केस की संख्या में गिरावट देखी गई और अब 62 दिन के बाद यह घटकर फिर से 6.94 लाख हो गई है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि मौसम में हो रहे बदलाव से कोरोना आम फ्लू की तरह तेजी से फैल सकता है। उन्होंने कहा कि फ्लू और कोरोना के एक तरह के लक्षण होते हैं। ऐसे समय में बचाव बेहद जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती